Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में इलेक्ट्रीशियन ने खुद को मारी गोली:आवाज सुनकर उठे पत्नी और बेटा, खून से लथपथ देखा शव; कनपटी पर सटा था तमंचा

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर के मिलक में एक 30 वर्षीय बिजली मैकेनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे मोहल्ला पटेल नगर में हुई। मृतक रवि सैनी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। मां ने बताया कि रवि अपनी पत्नी और बेटे के साथ सोया हुआ था। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी और बेटा जागे तो उन्होंने रवि को खून से लथपथ पाया। पत्नी ने बताया कि जब वह उठी तो उसके कान सुन्न हो गए थे। कुछ सुनाई और दिखाई नहीं दे रहा था। करवट बदली तो देखा तो पति खून से लथपथ थे। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि रवि मंगलवार को एक शादी समारोह से घर वापस लौटा था। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… मां ने लगाया हत्या का आरोप घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे मोहल्ला पटेल नगर में हुई। घटना के बाद बुधवार सुबह करीब 8 बजे एडिशनल एसपी अनुराग सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी, बेटे और अन्य परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतक की मां हरप्यारी ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता, बल्कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। कोतवाल प्रभारी पुष्कर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक रवि सैनी बिजली मैकेनिक का काम करता था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मां बोली- मकान बनवाने की योजना बना रहा था मृतक की मां हरप्यारी, पत्नी वीरसिंह, निवासी गांव किलखेड़ा, बाजपुर, उत्तराखंड ने बताया कि रवि को बचपन में उनकी ननद ने गोद ले लिया था। वह बचपन से ही अपने फूफा भूकंन और बुआ के साथ मिलक में रहता था। परिवार में संपत्ति का कानूनी बंटवारा हो चुका था और रवि किलखेड़ा में मकान बनवाकर रहने की योजना बना रहा था। पत्नी सुनीता ने बताया कि मंगलवार को वह अपने पति और बेटे के साथ शादी समारोह में शामिल होने गयीं थी। रात दस बजे बापस घर लौटे थे। इसके बाद तीनों सो गए थे। रात बारह बजे गोली चली तो उनके कान सुन्न हो गए। आंखे बंद हो गयी। करवट बदली तो देखा तो उसके पति खून से लथपथ थे। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हर कोई इस घटना से दंग रह गया। बेटा बोला- मम्मी पापा में झगड़ा हुआ था मृतक के इकलौते पुत्र क्रिश ने बताया कि वह मम्मी पापा के बीच मे सो रहा था। गोली की आवाज से उसकी आंख खुली और वह फिर सो गया। लेकिन मम्मी ने उसे फिर जगाया और दरवाजा खोलकर बाहर से लोगों को बुलाने के लिए कहा। बेटे ने बताया शादी में जाने से पहले मम्मी पापा में झगड़ा हुआ था। पापा ने कहा था कि जब शादी में कोई नहीं जाएगा तो वह भी नहीं जाएगा। पता नहीं पापा नव खुद गोली मारी है या फिर कोई और गोली मारकर कहीं चला गया। वहीं मां हरप्यारी का कहना कि- बेटा बहुत सीधा था उसका कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ। उसने कभी तमंचा पकड़ कर नहीं देखा, पता नहीं उसके पास तमंचा कहां से आया? मेरे बेटे ने आत्महत्या नहीं की है, शाजिस के तहत किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहूभोज में नाच-गाने पर विवाद, युवक की मौत:बलरामपुर में 14 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article
    10 जुलाई को जापान में रिलीज होगी धुरंधर:जापानी भाषा में मूवी का नाम ‘ऑपरेशन धुरंधर’ होगा, फिल्म ने 1307 करोड़ रुपए कमाए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment