Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर कार कांड, महिला कांस्टेबल और बेटे की जलाकर हत्या:पति समेत पांच पर आरोप, तीन गिरफ्तार, दो फरार

    19 hours ago

    1

    0

    रामपुर के स्वार-बाजपुर मार्ग पर काशीपुर गांव के पास हुई कार आगजनी की घटना में नया मोड़ आया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसे पहले सड़क हादसा समझा गया था। इस घटना में महिला कांस्टेबल लता (25) और उनके दो साल के बेटे लड्डू की मौत हो गई थी। जली हुई कार में लता अधजली हालत में मिली थीं, जबकि उनका बेटा पूरी तरह जल चुका था। पुलिस को तब संदेह हुआ जब लता के पति दान सिंह और उसका भाई रवि सुरक्षित पाए गए। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई जांच में खुलासा हुआ कि लता की हत्या उसके पति दान सिंह ने अपने भाई रवि, प्रदीप, नूर हसन और सलमान के साथ मिलकर की थी। आरोप है कि हत्या से पहले लता और बच्चे को नशीली गोलियां दी गईं, जिसके बाद कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आग लगने के बाद भी लता जीवित थी और बचने का प्रयास कर रही थी। आरोपियों ने उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में लोहे की हथौड़ी से सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इस साजिश के पीछे बीमा क्लेम और आर्थिक लाभ प्राप्त करने की मंशा थी। दान सिंह के किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में दान सिंह, नूर हसन और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। रवि और प्रदीप अभी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। मृतका के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगंज सीट पर कौन मजबूत, विधायक सत्यपाल या कोई और:सपा से डॉ. नवल किशोर या रामेश्वर सिंह में कौन पसंद? बसपा-भाजपा किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    श्रावस्ती में किसानों के लिए 36 गेहूं क्रय केंद्र तैयार:8 मोबाइल केंद्र भी एक्टिव, किसानों से सीधे सरकारी केंद्रों पर उपज बेचने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment