Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामगंगा में डूबे 6 युवक, दूल्हे के भाई की मौत:रामपुर में मंढा प्रवाहित करने गए थे सभी, घर में चल रही थी रिश्तेदारों की विदाई की तैयारी

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सोमवार शाम रामगंगा नदी में मंढा प्रवाहित करने गए दूल्हे के भाई समेत छह युवक डूबने लगे। इनमें से चार को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि दूल्हे के एक भाई की मौत हो गई और उसका ममेरा भाई अभी भी लापता है। घर में हो रही थी रिश्तेदारों की विदाई की तैयारी यह घटना गांव कूप में हुई। गांव निवासी श्याम लाल के बेटे राजा उर्फ राजकुमार की रविवार को शादी थी। उसकी बारात बरेली जनपद के आंवला थाना क्षेत्र के सुरजनपुर गई थी और सोमवार सुबह दुल्हन के साथ लौट आई थी। घर में रिश्तेदारों की विदाई की तैयारी चल रही थी, इसी बीच दोपहर करीब 4 बजे परिवार के सदस्य रामगंगा में मंढा प्रवाहित करने गए। तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे सभी मंढा प्रवाहित करने के बाद दूल्हे के दो भाई नन्हें (30) और करन (20) अपने गांव के साथियों लकी, संदीप और बरेली से आए ममेरे भाइयों कल्लू व मुन्ना के साथ नदी में नहाने चले गए। नहाते समय सभी छह युवक तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तैराक मौके पर पहुंचे। ममेरा भाई अभी भी लापता, तलाश जारी तैराकों ने करन, लकी, संदीप और कल्लू को सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि, नन्हें और मुन्ना लहरों में ओझल हो गए। काफी मशक्कत के बाद दूल्हे के भाई नन्हें (30) को अचेत अवस्था में ढूंढ निकाला गया। उसे बरेली ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वहीं, ममेरा भाई मुन्ना अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ सदर सीट पर भाजपा से पहली पसंद विजयपाल आढ़ती:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार तेजपाल प्रमुख, कांग्रेस से गजराज सिंह; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए
    Next Article
    एटा में सड़क हादसे में कासगंज के युवक की मौत:स्विफ्ट डिजायर और बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment