Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर में पुजारियों की संख्या बढ़ी:अब 22 पुजारी करेंगे रामलला की सेवा, रोस्टर के तहत दो टोलियों में करेंगे ड्यूटी

    2 hours ago

    2

    0

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए पुजारियों की संख्या 20 से बढ़ाकर 22 कर दी है। ट्रस्ट ने दो नए पुजारियों गिरधारी मिश्र और अनिल शुक्ला की नियुक्ति कर दी है, जो पहले ही छह माह का प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। ट्रस्ट ने अमावस्या और पूर्णिमा के आधार पर बदलने वाले रोस्टर के अनुसार पुजारियों की ड्यूटी तय की है। सुबह और शाम की दो अलग-अलग टोलियों में पुजारी सेवा देंगे, जिससे दर्शन-पूजन व्यवस्था सुचारू बनी रहे। वेतन विवाद के बाद पुनर्नियुक्ति पहले 20 प्रशिक्षित पुजारियों को नियुक्त किया गया था, लेकिन वेतन विसंगति विवाद के चलते उन्हें हटाया गया। बाद में 16 पुजारियों ने शर्तों के साथ वापसी की, जबकि चार पुजारियों ने सहमति नहीं दी। अब उन्हीं में से दो पुजारियों ने ट्रस्ट की शर्तें मानकर दोबारा नियुक्ति हासिल की है। 13 प्रशिक्षु पुजारियों का प्रशिक्षण शुरू राम मंदिर परिसर में दर्शन शुरू होने के बाद पुजारियों की मांग बढ़ी, जिसके चलते 13 वैदिक आचार्यों को प्रशिक्षु पुजारी के रूप में जोड़ा गया है। ये सभी परकोटे के छह मंदिरों में सेवा के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रशिक्षण अवधि करीब तीन माह की हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दो किशोरियों से जुड़े मामले:एक से छेड़छाड़, दूसरी लापता; पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    बागपत में बजरंग दल का मार्च:लव जिहाद के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, रोक की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment