Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर के पास श्रीराम चिकित्सालय हुआ हाईटेक:100 ऑटोमेटिक बेड, ICU-OT होगा अपग्रेड, विधायक ने किया लोकार्पण

    3 hours ago

    1

    0

    रामनगरी में राम मंदिर के बेहद करीब स्थित श्रीराम चिकित्सालय अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो गया है। अस्पताल में कराए गए व्यापक जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण सोमवार को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। यह अस्पताल देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र माना जाता है, ऐसे में इसका अपग्रेड होना बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। लोकार्पण के बाद विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, वार्ड और अन्य विभागों का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जीर्णोद्धार के तहत अस्पताल के पुराने इमरजेंसी ब्लॉक, एक्स-रे ब्लॉक और ओल्ड वार्ड को पूरी तरह से आधुनिक स्वरूप दिया गया है। यहां नई फ्लोरिंग, बेहतर पार्टीशन, फॉल्स सीलिंग के साथ ही एसी और पंखों की समुचित व्यवस्था की गई है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 100 से अधिक फुली ऑटोमेटिक फाउलर बेड लगाए गए हैं, जिससे इलाज के दौरान अधिक आराम और सुविधा मिल सके। अस्पताल में अब आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी, ईएनटी और डेंटल सेवाओं के लिए अत्याधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। इससे गंभीर मरीजों के इलाज में तेजी और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित होगी। स्थानीय लोगों के साथ-साथ राम मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी अब बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मलिहाबाद की विधायक जयदेवी कौशल को जनता ने नकारा:सपा को देंगे प्राथमिकता, सीएल वर्मा बने पहली पसंद
    Next Article
    लखनऊ में शादी के बाद दहेज में 10 लाख मांगे:दूल्हा बोला- सोने के गहने-हीरे की अंगूठी दो, दुल्हन ने विदाई से इनकार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment