Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम कुमार राणा बने पश्चिम यूपी के RLM अध्यक्ष,:बोले 2027 के चुनाव में समाज के हक में रहकर NDA परिवार को करेंगे मजबूत

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ में रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने र 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए अपनी राजनीतिक सक्रियता का बड़ा संकेत दिया। कैंट स्थित अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के साथ पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों का ऐलान किया। इस दौरान ठाकुर राम कुमार राणा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली प्रेस वार्ता रही, जिसमें उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सभी ने एक साथ शापथ लेते हुए कहा कि पार्टी जिस प्रकार बिहार में सक्रिय है उसी प्रकार हम अब यूपी में भी आगे बढ़ने का काम करेंगे और सभी जिलों में अपने सदस्य बना खुद को मजबूत करने का काम करेंगे। इस दौरान मेरठ टोल प्लाजा पर पार्टी पदाधिकारियों ने करीब 100 वाहनों के काफिले के साथ रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता ए.के. वाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वी राज यादव, राष्ट्रीय सचिव आदित्य सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरि प्रकाश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ए.के. वाजपेयी ने पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी एनडीए गठबंधन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और सम्राट अशोक के विचारों का उल्लेख करते हुए सामाजिक समरसता पर जोर दिया। वहीं, पृथ्वी राज यादव ने कहा कि पार्टी अब बिहार से बाहर निकलकर अन्य राज्यों में विस्तार कर रही है और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूती से भागीदारी करेगी। प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार राणा ने कहा कि मेरठ से ‘अंत्योदय’ की विचारधारा को पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा। उन्होंने 2027 चुनाव को लेकर पूरी ताकत से मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए 7 जिलाध्यक्षों और 7 महानगर अध्यक्षों की घोषणा भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राउंड रिपोर्ट: इजरायल का वो सीक्रेट वॉर रूम, जहां से हर हमले पर रखी जाती है नजर
    Next Article
    बरेली में सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा:फ्यूचर यूनिवर्सिटी में सेलिब्रिटी को देखने उमड़ी भीड़ से सुरक्षा घेरा टूटा, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment