Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार करें अधिकारी: Supreme Court का आदेश

    8 hours ago

    1

    0

    उच्चतम न्यायालय ने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं से जुड़ी एक शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को विचार करने और जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने यह आदेश एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया, जिसमें अधिकारियों को रेलवे स्टेशनों पर पीने के लिए सुरक्षित व साफ पानी, स्वच्छता, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं, शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट के आधार पर उच्चतम न्यायालाय का रुख किया है। अदालत ने कहा कि इस रिपोर्ट में देशभर के कई रेलवे स्टेशनों पर सफाई और यात्रियों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के रखरखाव में कमियां बताई गई थीं। अदालत ने यह भी कहा कि इस साल सितंबर में संबंधित अधिकारियों को इसी तरह का एक प्रतिवेदन दिया गया था।पीठ ने 16 नवंबर को दिए अपने आदेश में कहा, “हमारा मानना है कि याचिकाकर्ता ने जिन समस्याओं का उल्लेख किया है, वे जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। हालांकि, हम इस बात पर भी ध्यान देते हैं कि अधिकारियों को कैग की रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों और याचिकाकर्ता की ओर से उल्लेखित अन्य मुद्दों पर गौर करने के लिए पर्याप्त समय की जरूरत हो सकती है।” पीठ ने कहा, “इसलिए हम याचिकाकर्ता को निर्देश देते हैं कि वह संबंधित अधिकारियों को प्रतिवेदन सौंपे। अधिकारी इस पर विचार करें और रेल यात्रियों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए जरूरत के अनुसार उचित सुधारात्मक कदम उठाएं।” इसके साथ ही अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार्तिक पूर्णिमा मेले में हुड़दंगियों पर दर्ज होगी FIR, Meerut DIG ने दिए वाहन जब्ती के निर्देश
    Next Article
    Brad Pitt ने Robert Pattinson को बताया बेस्ट James Bond, बोले- मुझे विलेन बनाओ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment