Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे से रिटायर्ड ससुर ने बहू को घसीट-घसीटकर पीटा, VIDEO:कानपुर में पीड़िता बोली- मेरे कपड़े फाड़े, प्राइवेट पार्ट पर हमला किया

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में रेलवे से रिटायर्ड ससुर ने दहेज बहू घर से लेकर सड़क तक घसीट-घसीटकर पीटा। इस दौरान वह जान बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन ससुर उसको पीटता रहा। पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह कहा रही है- मेरे ससुरालवालों ने मुझे घर में कैद करके रखा है। ससुराल वाले मुझे जान से मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। ससुर ने मुझे गालियां दीं, मेरे कपड़े फाड़ दिए और प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। इसके बाद मेरे बाल पकड़कर सड़क तक घसीट-घसीटकर पीटा। बहू ने कहा- पिटाई से मेरे शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। इसके बाद भी ससुरला वालों ने मेरा इलाज नहीं कराया। पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूरा मामला आनंद नगर इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… 2 बीघा जमीन और 20 लाख रुपए की डिमांड मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली युवती की शादी साल 2020 में कानपुर के आनंद नगर के रहने वाले सुशील दुबे के बेटे हिमांशु दुबे से हुई थी। सुशील दुबे रेलवे में बाबू थे, अब वह रिटायर हो गए हैं। वहीं, हिमांशु दुबे जूता कंपनी में आईटी मैनेजर है। पीड़िता ने बताया- ससुर सुशील दुबे, जेठ अभिषेक, जेठानी श्रुति और सास रमा सभी दहेज के लिए आए दिन लड़ाई-झगड़ा करते हैं। शादी के बाद से ही ससुराल 2 बीघा जमीन और 20 लाख की मांग कर रहे हैं। घर पहुंचते ससुर ने मारपीट शुरू कर दी पीड़िता ने बताया- कुछ दिन पहले मैं अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मैं अपने भाई ऋषिकेश पांडेय और भाभी प्रीति पांडेय के साथ ससुराल पहुंची। मैंने घर का दरवाजा खटखटाया और अंदर दाखिल हुई। मेरे पति घर में नहीं थे। मुझे देखते ही मेरे ससुर सुशील दुबे गुस्सा हो गए। वह गंदी-गंदी गालियां देने लगे और मारपीट शुरू कर दी। मेरी भाभी और आसपास के लोगों ने मुझे बचाने की कोशिश की, तो ससुर ने उन्हें धमकी दी कि जो बीच में आएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। बाल पकड़कर सड़क तक घसीटा, प्राइवेट पार्ट पर हमला किया पीड़िता ने इसके बाद ससुर ने जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरे प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। इसके बाद ससुर ने उनके बाल पकड़कर सड़क तक घसीटा। इस मारपीट में उनके शरीर में कई जगह चोटे आई हैं। महिला ने बताया- मेरी 5 साल की बेटी है। ससुर और घर के अन्य लोग मेरी हत्या की योजना बना रहे हैं। मुझे घर में कैद रखा गया है। पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी आत्मरक्षा की मांग की है। साथ ही पुलिस की सूचना दी है। इस मामले में चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया- पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा:घर में 500 के नोटों के बंडल जले मिले थे; आज सुप्रीम कोर्ट की जांच समिति के सामने पेश होना था इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को इस्तीफा भेज दिया है। 14 मार्च 2025 को उनके दिल्ली स्थित सरकारी घर में आग लगने के दौरान 500-500 के नोटों के बंडल जले मिले थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला-लेबनान में सीजफायर से पहले अमेरिका से बातचीत नहीं:ट्रम्प बोले- डील नहीं हुई तो फिर हमला करेंगे, जहाजों को हथियारों से लैस कर रहे
    Next Article
    वृंदावन नाव हादसा- खुशी और मौत के 2 VIDEO:राधे-राधे भजन गा रहे थे, 15 मिनट बाद नाव पलटी...चीख-पुकार मची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment