Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राकेश टिकैत ने बंगाल चुनाव पर की भविष्यवाणी:ममता की जीत का दावा, बीजेपी से पूछा- क्या विपक्ष खत्म करना चाहते हो?

    4 hours ago

    1

    0

    किसान नेता राकेश टिकैत ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में ममता बनर्जी की जीत होगी। टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या वह देश से विपक्ष को खत्म करना चाहती है। प्रयागराज में पत्रकारों से बात करते हुए टिकैत ने लोकतंत्र में विपक्ष की अनिवार्यता पर जोर दिया। मतदाता सूची से नाम काटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके बावजूद बंगाल में बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद हैं। टिकैत ने ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच सीजफायर का स्वागत किया और पूर्ण समझौते की उम्मीद जताई। उन्होंने अमेरिका को 'दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारी' बताते हुए आरोप लगाया कि उसने तेल पर कब्जे के लिए ईरान में अस्थिरता पैदा की थी। अब जब वह खुद फंसा है, तो पिंड छुड़ाना चाहता है। उन्होंने युद्ध के कारण भारत में एलपीजी की कालाबाजारी पर चिंता व्यक्त की और इस पर लगाम लगाने की मांग की। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए टिकैत ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की वकालत की। उन्होंने तर्क दिया कि जब घर और समाज में महिलाओं की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है, तो आरक्षण सिर्फ 33 प्रतिशत क्यों होना चाहिए, इसे और बढ़ाया जाना चाहिए। अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए टिकैत ने इसे देश में खाद्य सुरक्षा के लिए संकट बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुआवजे वाले बयान का स्वागत किया, लेकिन मांग की कि सरकार 'खेत को इकाई' मानकर किसानों के वास्तविक नुकसान की भरपाई करे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पाकिस्तान को दी गई चेतावनी पर टिकैत ने कहा कि भारत कमजोर नहीं है और धमकी देना ठीक है, लेकिन पड़ोसियों से संबंध भी सुधारने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति कमजोर हुई है। इसके साथ ही, उन्होंने बढ़ती जनसंख्या को देश की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिकरारा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करने का निर्देश:सीओ ट्रैफिक पर जांच के आदेश, ZFD योजना की समीक्षा के बाद कार्रवाई
    Next Article
    एडवोकेट की मां का पर्स लूटने वाले दो लुटेरे अरेस्ट:पर्स छीनने वाला फरार, लूट करने के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment