Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान Panchayat Polls: 37 जिलों में जिला परिषद और समिति सदस्यों की मतगणना

    55 minutes from now

    2

    0

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव की मतणगना शुक्रवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसमें 29,000 से अधिक उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।उल्लेखनीय है कि पंचायत राज की इन दो प्रमुख संस्थाओं के परिणाम राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी कांग्रेस दोनों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं जो ग्रामीण स्थानीय निकायों पर अपना नियंत्रण बनाना चाहती हैं। कई प्रमुख राजनीतिक परिवारों के सदस्य भी चुनावी मैदान में हैं। चूरू में पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह और बहू कनिका सिंह जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं।इनके साथ कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया की पत्नी कनक बुडानिया भी मैदान में हैं। सीकर की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी और उनके बेटे अजय सिंह व दुर्गा सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में बीकानेर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की बहू निकिता डूडी, जैसलमेर से पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के भाई अमीन खान फकीर और अमरदीन फकीर तथा दौसा से कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा शामिल हैं।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इन 37 जिलों में जिला परिषद के 1,275 सदस्य पदों के लिए 4,069 उम्मीदवार मैदान में थे जबकि 419 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले 7,543 पंचायत समिति वार्डों के लिए 25,108 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। आज इन्हीं जगहों पर वोटों की गिनती हो रही है। इन पदों के लिए 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और 14 नवंबर को हुए चार चरणों के चुनाव में 41,480 मतदान केंद्रों पर 2.48 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले।उल्लेखनीय है कि कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में मतगणना हो रही है। इन चार जिलों में मतगणना को 17 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है क्योंकि मौजूदा जिला परिषदों और पंचायत समितियों का पांच साल का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो रहा है। इन चार जिलों में 128 जिला परिषद वार्ड और 38 पंचायत समितियों के 702 पंचायत समिति वार्ड हैं।इन जिलों में कुल 3,227 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा और 24.51 लाख से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। राज्य में कुल 41 जिलों में चार चरणों में हुए चुनावों में 1,403 जिला परिषद वार्ड और 457 पंचायत समितियों के अंतर्गत 8245 पंचायत समिति वार्ड शामिल थे। इन चुनावों में कुल 32,404 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया और 45,385 मतदान केंद्रों पर 2.73 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया।इससे पहले पिछले पंचायती राज चुनाव में दिसंबर 2020 में 21 जिलों में भाजपा ने 1,989 पंचायत समिति सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस को 1,852 सीटें मिलीं। इसके बाद सितंबर 2021 में छह जिलों में कांग्रेस ने 678 सीटें जीतीं (भाजपा को 551 मिलीं) और दिसंबर 2021 में चार जिलों में कांग्रेस ने 278 सीटें जीतीं (भाजपा को 165 मिलीं)। तब से जिला परिषद सदस्य सीटों की संख्या 1,014 से बढ़कर 1,403 हो गई है और पंचायत समिति सदस्य की संख्या 6,992 से बढ़कर 8,245 हो गई है।नवनिर्वाचित जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य बाद में अपने-अपने निकायों के प्रमुखों का चुनाव करेंगे। जिला परिषद प्रमुखों के चुनाव 25 नवंबर को और उप-जिला प्रमुखों के चुनाव 26 नवंबर को होने हैं। पंचायत समिति प्रधानों का चुनाव 27 नवंबर को और उप-प्रधानों का चुनाव 28 नवंबर को होगा।जिन चार जिलों में मतगणना टाल दी गई है, वहां जिला प्रमुखों और उप-जिला प्रमुखों के चुनाव क्रमशः 22 और 23 दिसंबर को होंगे, जबकि प्रधानों और उप-प्रधानों का चुनाव 24 और 25 दिसंबर को होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mumbai में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा Bombay High Court
    Next Article
    Marvel की दुनिया में बड़ा भूचाल! Iron Man बना दानव The Iron Thing, 'डॉक्टर डूम' बनकर लौटे Robert Downey Jr

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment