Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में तापमान 4°C, MP में भोपाल सबसे ठंडा:यूपी-छत्तीसगढ़ में कोहरा; कश्मीर के 6 शहरों का पारा माइनस में; हिमाचल में मणिमहेश झील जमी

    6 hours ago

    1

    0

    देशभर में ठंड बढ़ रही है। राजस्थान के फतेहपुर में सोमवार को पारा 4.6°C रहा। मध्य प्रदेश में भोपाल 12.4°C के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। अगले चार दिन में पारा 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। लखीमपुर में विजिबिलिटी 25 मीटर से कम रही। अगले हफ्ते तापमान 3 से 5 डिग्री गिर सकता है। छत्तीसगढ़ में भी कोहरे के बीच अगले तीन दिन ठंड बढ़ने के आसार हैं। कश्मीर के छह शहरों में सोमवार को पारा शून्य से नीचे रहा। शोपियां में न्यूनतम तापमान माइनस 3.9°C और श्रीनगर में माइनस 0.4°C दर्ज किया गया। हिमाचल के चंबा में ठंड के कारण मणिमहेश झील जम गई है। इस पर 4 से 5 इंच मोटी बर्फ की परत है। उत्तराखंड के चारों धामों में भी तापमान माइनस में रहा। बद्रीनाथ में सबसे कम माइनस 11°C और गंगोत्री में माइनस 14°C दर्ज किया गया। राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम, मैप से समझें अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 25 नवंबर 26 नवंबर तस्वीरों में देखें देशभर का मौसम… मैप में देखें प्रदूषण का हाल… अलग-अलग रंगों का मतलब: ये हवा में CO (कार्बन मोनोऑक्साइड) गैस की मात्रा दिखाते हैं। यह एक जहरीली गैस है, जो पेट्रोल-डीजल और लकड़ी जैसे ईंधन जलने से निकलती है। नीला इसकी कम, हरा उससे ज्यादा और पीला, नारंगी और लाल बढ़ती मात्रा बताते हैं। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: माउंट आबू में पारा 3 डिग्री, 4 शहरों में तापमान 10°C से नीचे; बाड़मेर सबसे गर्म राजस्थान में उत्तरी हवाओं से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। माउंट आबू में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3°C दर्ज किया गया, जबकि सीकर के फतेहपुर में पारा 4.6°C रहा, जो इस सीजन का सबसे कम है। अलवर, सीकर, पिलानी और श्रीगंगानगर में दिन में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। सीकर, टोंक, चूरू और नागौर में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें… MP: 14 शहरों में पारा 15°C से नीचे, भोपाल सबसे ठंडा, अगले 4 दिन में 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान मध्य प्रदेश में बारिश और बादलों का दौर खत्म हो गया है। अब तेज ठंड पड़ने की संभावना है। सोमवार रात भोपाल में सबसे कम 12.4°C तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के 14 शहरों में पारा 15°C से नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग में ठंड का असर ज्यादा रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: 15 शहरों में घना कोहरा, लखीमपुर में विजिबिलिटी 25 मीटर से कम; अगले हफ्ते 5°C तक गिरेगा पारा पहाड़ों पर बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। मंगलवार सुबह लखीमपुर, सीतापुर, बलिया, संभल, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत 15 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। लखीमपुर में विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, चारों धामों में पारा माइनस में, गंगोत्री में -14°C उत्तराखंड में 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी, जबकि दिन में धूप खिलेगी। पहाड़ी इलाकों में धुंध छाई रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में ठंड बढ़ने की रफ्तार फिलहाल धीमी रह सकती है। चारों धामों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। केदारनाथ में -7°C, बद्रीनाथ में -11°C, गंगोत्री में -14°C और यमुनोत्री में -8°C दर्ज किया गया। आदि कैलाश में पारा -13°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: रायपुर में तापमान सामान्य से 4.5°C ज्यादा, पेंड्रा में घना कोहरा; 4 डिग्री तक गिरेगा पारा छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। पेंड्रा में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां तापमान 17°C दर्ज किया गया। रायपुर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: ठंड बढ़ेगी, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा; पठानकोट में सबसे कम 7.1°C, अगले 4 दिन मौसम शुष्क पंजाब और चंडीगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को आसमान साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। राज्य में सोमवार को सबसे कम 7.1°C तापमान पठानकोट में दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.2°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर तक रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: मैदानी इलाकों में घना कोहरा, मंडी-बिलासपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, ठंड से मणिमहेश झील जमी हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए मैदानी इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, ठंड बढ़ने से मणिमहेश झील पूरी तरह जम गई है। इस पर करीब 5 इंच मोटी बर्फ की परत जम चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… कहां कितना रहेगा न्यूनतम तापमान… देखें लिस्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP नेता सौरव दास बोले- मुझे UK नहीं जाने दिया:दिल्ली एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर पर रोका, ऑक्सफोर्ड यूनियन ने लेक्चर के लिए बुलाया था
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:जेन्सन हुआंग 11 दिन बाद फिर एनवीडिया CEO; वॉट्सएप का वेब वर्जन खतरनाक; प. बंगाल का नाम बदलने का प्रस्ताव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment