Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में 6°C, MP में पारा 7°C पहुंचा:यूपी-बिहार में कोहरा, पहाड़ों में बर्फबारी; बंगाल-झारखंड समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    9 hours ago

    2

    0

    पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी जारी है। इसके असर से मैदानी राज्यों में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। गुरुवार को राजस्थान के फतेहपुर में पारा 5.7°C दर्ज किया गया। एमपी में कटनी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 7°C तक पहुंच गया। राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7°C रहा। ठंड के साथ ही कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सुबह घना कोहरा छाया है। इधर चक्रवाती तूफान अकवान का असर देश के कई राज्यों में दिख रहा है। इसके चलते बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। सैटेलाइट तस्वीर में बादलों का मूवमेंट देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: शीतलहर की चपेट में कई इलाके, 2 दिन में और बढ़ेगी ठंड उत्तर भारत से चल रही सर्द हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। गुरुवार को सीकर, चूरू, पिलानी, फतेहपुर, अलवर, नागौर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: भोपाल, जबलपुर समेत 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे; 3 दिन बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। कटनी के करौंदी में रात का तापमान सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल-जबलपुर समेत प्रदेश के 7 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 13 जिलों में बारिश की संभावना; 21 को भागलपुर-कटिहार में हैवी रेन का अलर्ट बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती 'अकवान' तूफान का असर बिहार में भी दिखने लगा है। गयाजी में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई, वहीं बेगूसराय-नालंदा में बादल छाए है। आज यानी 20 नवंबर को पूर्वी और मध्य बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, ठंड बढ़ी तो अलाव तापते दिखे लोग छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर दिखने लगा है। रायपुर में गुरुवार रात करीब 11 बजे के बाद मौसम बदला। ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। तापमान में गिरावट और ठंडक बढ़ने से शहर में कुछ जगह लोग अलाव जलाकर आग तापते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 6 शहरों का तापमान माइनस में; दो जिलों की हवा जहरीली उत्तराखंड में 25 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। वहीं, पहाड़ों पर 5 दिन पहले हुई बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में भी धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: 22 नवंबर तक सुबह कम रहेगी विजिबिलिटी, टेम्परेचर 0.2 डिग्री गिरा; फरीदकोट में 7.2 डिग्री दर्ज पंजाब और चंडीगढ़ में आज घने कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।इसके चलते सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 10 जिलों में तापमान 10°C तक पहुंचा, ठिठुरन बढ़ी; सरसों-चना की बिजाई की सलाह हरियाणा में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है और रात का पारा अब 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: सूखे जैसे हालात, गेंहू की बिजाई में देरी; 25 नवंबर तक मौसम बदलने के आसार नहीं हिमाचल में बारिश की कमी से सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 70 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। चिंता की बात यह है कि आने वाले 6 दिनों में भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें… अगले दो दिनों के मौसम का अनुमान 21 नवंबर 22 नवंबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- 96 साल पुरानी पेंटिंग ₹43 करोड़ में बिकी:जुड़वा बहनों के 70% शरीर पर टैटू; बच्चे के वीडियो पर 14 करोड़ व्यूज
    Next Article
    इतालवी नेता के बयान को सोशल-मीडिया से हटाने की मांग:सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; भारत समिट में बोले थे- वोट चोर, गद्दी छोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment