Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग:कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन

    7 hours ago

    2

    0

    बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में आग लगी। धुएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया है। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पाइप लाइन से आने वाला कच्चा तेल इसी यूनिट में आता है। इस यूनिट में क्रूड ऑयल रिफाइन होकर अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान और इसके कारणों का आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बता दें… मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। रिफाइनरी के जिस हिस्से में आग लगी है, वह जगह सभा स्थल से 800 मीटर दूर है। इस सभा स्थल में कल पीएम मोदी संबोधित करने वाले हैं। पहले देखिए, रिफाइनरी में आग से जुड़ी PHOTOS… जानें पचपदरा रिफाइनरी से जुड़ी अहम जानकारी… यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान की रिफाइनरी से देश बनेगा एनर्जी सुपरपावर:एक्सपर्ट बोले- जामनगर और भटिंडा की तरह बनेगा नया पेट्रोकेमिकल हब, इकोनॉमिक मैप में आएगा नजर … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु में AIADMK और DMK कार्यकर्ताओं में झड़प:करूर में पूर्व मंत्री के प्रचार के दौरान विवाद; राहुल बोले- AIADMK ने BJP के सामने घुटने टेके
    Next Article
    सुभाषचंद्र बोस को 'राष्ट्रपुत्र' घोषित करने की मांग खारिज:सुप्रीम कोर्ट बोला- पब्लिसिटी के लिए सब करते हो, कोर्ट में एंट्री बैन कर देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment