Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजन जी महाराज ने रामचरितमानस को बताया प्राइवेट कंपनी:बोले- हम सभी इसके कर्मचारी, इसमें कभी रिटायरमेंट नहीं होता

    4 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में चल रही राम कथा के तीसरे दिन कथावाचक राजन जी महाराज ने रामचरितमानस को दुनिया की सबसे बड़ी 'प्राइवेट लिमिटेड कंपनी' बताया। उन्होंने कहा कि इस कंपनी से जुड़ने वाला व्यक्ति कभी सेवानिवृत्त नहीं होता और जीवन की सभी समस्याओं से लड़ने की क्षमता रखता है। महाराज जी ने स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति ने रामचरितमानस को अपना लिया, वह कभी परेशान या बेरोजगार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, "हम सभी इस रामचरितमानस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी हैं।" कथा के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि चार-पांच साल पहले एक सर्वे में भारतीय रेलवे को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी माना गया था। हालांकि, अब राजन जी महाराज के अनुसार रामचरितमानस ही सबसे बड़ी कंपनी है। उनके इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह राम कथा रायबरेली में 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी। प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात 9:30 बजे तक हजारों श्रद्धालु रामचरितमानस कथा का आनंद ले रहे हैं। कथा के पहले दिन इसकी प्रस्तावना से शुरुआत की गई थी। इस आयोजन में राजनीति से जुड़े कई मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक और सांसद भी राजन जी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में चैत्र नवरात्रि पर लेहड़ा दुर्गा मंदिर में भीड़:सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए उमड़े भक्त, जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर
    Next Article
    अमेठी के मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम:कालिकन, दुर्गन और अहोरवा धाम में स्थायी पुलिस चौकियां स्थापित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment