Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजभर बोले- सपा तो भाजपा की B टीम है:दिन में विरोध, रात में योगी से माफी मांगकर कहते हैं- हम आपके साथ

    6 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कहा- सपा तो भाजपा की B टीम है। सपा नेता बस दिखावे के लिए विरोध करते हैं। सामने से भाजपा का विरोध करते हैं, पर पीछे से भाजपा को ही समर्थन करते हैं। दिन में चिल्लाते हैं, पर रात में सीएम योगी को गुलदस्ता देकर, हाथ जोड़कर बोलते हैं- क्षमा कीजिएगा, दिन में बोल लेने दीजिए, रात में तो हम आपके ही साथ हैं। राजभर ने कहा- जहां जाए दुल्हा रानी... वहां गिरे पाथर-पानी...। ये मध्य प्रदेश गए थे, वहां सिर्फ भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई थी, तो इन्होंने कहा था- कांग्रेस को वोट मत दीजिएगा, इसने हमारी पार्टी को धोखा दिया, आपको भी देगी। इनका मतलब था भाजपा को जिता दो, पर कांग्रेस को वोट मत देना। उत्तराखंड में चुनाव के दौरान कांग्रेस और सपा का अलायंस था। कांग्रेस प्रत्याशी 200 वोट से हार गया, जबकि सपा प्रत्याशी को 2 हजार वोट मिले। तभी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने खुद कहा था- सपा तो भाजपा की बी पार्टी है। अब पढ़िए राजभर के बयान की बड़ी बातें... अखिलेश और दिनेश शर्मा को एक मंच पर देखा हाल ही में एक कार्यक्रम में आपने अखिलेश यादव और भाजपा के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को एक ही मंच से बोलते हुए देखा होगा। अब आप खुद ही समझ लीजिए कि हकीकत क्या है। कांग्रेस अपने 60 साल का हिसाब रखे राहुल गांधी तो बस भाजपा पर आरोप लगाना जानते हैं। हालांकि इन दिनों वे घूम-घूमकर एक सच्ची बात कह रहे हैं, जिसका मैं भी समर्थन करता हूं, कि कांग्रेस की सत्ता 60 साल तक रहीं, पर दलितों-पिछड़ों और अल्यसंख्यकों की दुर्गति हुई। मैं मानता हूं कि ये यही है। पर हम तो सिर्फ 9 साल से हैं। 60 साल तो देश पर आपने ही राज किया। हम अपने 9 साल के कामों का हिसाब देंगे, पर आप भी तो 60 साल की रिपोर्ट रखिए। भगवंत मान की प्रशंसा की पंजाब में कैबिनेट मंत्री लालजी भुल्लर के खिलाफ एफआईआर के मुद्दे पर राजभर बोले- चाहे कोई भी प्रदेश हो, अगर कोई मंत्री, विधायक या सांसद गलत कामों में लिप्त होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री लालजी भुल्लर के खिलाफ एफआईआर कराकर बहुत अच्छा कदम उठाया है। गंगा में बिरयानी खाने वालों पर कार्रवाई विपक्ष को चुभ रही वाराणसी में गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने के विवाद पर कहा- अखिलेश सरकार में पैसे पर काम होता था। आपने कभी सुना था कि गंगा में रोजा-इफ्तार हुआ। पर अब कानून का राज है। कानून अपना काम कर रहा है, तो इनको बुरा लग रहा है। विपक्ष को इस बात पर आपत्ति नहीं कि वे शरारती तत्व गंगा में बिरियानी खा रहे थे। फरसा बाबा की मौत पर बोले- ‘दुर्घटना, हत्या नहीं’ मथुरा में फरसा बाबा की मौत को लेकर उठ रहे सवालों पर राजभर ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह हत्या नहीं, बल्कि सड़क हादसा था। जिसमें पीछे से वाहन की टक्कर लगी थी। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने भी यही तथ्य सामने रखे हैं। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… जेई ने बेटे को VIDEO कॉल कर फांसी लगाई:रामपुर में 10 साल का बेटा रोते हुए बोला- पापा को मम्मी बहुत परेशान करती थी यूपी में रामपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उन्होंने बड़े भाई के पास रह रहे अपने 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल किया। फूट-फूट कर रोने लगे। फिर फंदे पर लटककर जान दे दी। बेटा भागकर ताऊ के कमरे में पहुंचा। मोबाइल देखकर चौंक पड़े। उन्होंने तुरंत भाई साथी कर्मचारियों को फोन किया। साथी भागकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो जेई को फंदे से झूलता पाया। नजदीकी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की हत्या:18 बच्चों के पिता की बोरे में भरकर फेंकी लाश, दो शादियां की थी
    Next Article
    विधायक पूरण प्रकाश बोले- सड़कों से बदली बलदेव की तस्वीर:रोड बनने से एक बीघा जमीन की कीमत में आया 25 गुना उछाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment