Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज ठाकरे के खिलाफ रील बनाने वाले को कालिख पोती:माफी मंगवाई, सिर पर चप्पल रखी; पुणे का मामला

    11 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के पुणे में राज ठाकरे पर टिप्पणी वाली रील के मामले में MNS कार्यकर्ताओं ने इन्फ्लुएंसर महेश मोटे से माफ मंगवाई। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने उनका चेहरा काली स्याही से पोता और राज ठाकरे की तस्वीर के सामने दंडवत करवाया। उनके सिर पर चप्पल रखकर उठक-बैठक भी कराई गईं। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वे हाथ जोड़कर राज ठाकरे, MNS और पार्टी पदाधिकारियों से बिना शर्त माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे रोते हुए आगे ऐसी गलती नहीं करने और उन्हें परेशान नहीं करने की अपील करते हैं। पूरी घटना 3 तस्वीरों में देखें… करीब 15 दिन पहले पोस्ट की थी रील MNS के हडपसर विधानसभा क्षेत्र के उपविभाग अध्यक्ष शुभम जगदाले ने दावा किया कि महेश मोटे ने करीब 15 दिन पहले एक वीडियो में MNS प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता नाराज थे। जगदाले के मुताबिक, मोटे पिछले करीब 15-20 दिनों से केरल में थे। उनके पुणे लौटने और कात्रज इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद MNS कार्यकर्ता वहां पहुंचे। उन्होंने मोटे को कात्रज के एक पार्क से पकड़ा और MNS के जनसंपर्क कार्यालय ले गए। MNS नेता ने कहा- ‘महाप्रसाद दिया’ शुभम जगदाले ने घटना के बारे में बताते हुए ‘महाप्रसाद’ शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि MNS के अपने तरीके से मोटे को जवाब दिया गया। जगदाले ने इसे ‘MNS स्टाइल’ बताते हुए कहा कि राज ठाकरे के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने वालों के साथ इसी तरह व्यवहार किया जाएगा। रिपोर्टों के मुताबिक, घटना के वीडियो और MNS नेता का बयान सामने आया है, लेकिन उपलब्ध रिपोर्टों में यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में पुलिस ने MNS कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है या कोई कार्रवाई की है। ‘MNS स्टाइल’ विरोध का विवाद महाराष्ट्र की राजनीति में MNS कार्यकर्ताओं के आक्रामक विरोध के कई मामले सामने आते रहे हैं। इनमें मारपीट, धमकी, चेहरे पर कालिख पोतना, सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाना और तोड़फोड़ जैसे तरीके शामिल रहे हैं। पहले में दुकानदारों, सरकारी अधिकारियों और अन्य लोगों से जुड़े विवादों में भी MNS कार्यकर्ताओं पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, हर घटना में आरोप और पुलिस कार्रवाई अलग-अलग रही है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राज ठाकरे ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स गुजरात में होने पर आपत्ति जताई, परेश रावल बोले- ‘क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है गुजरात में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के आयोजन को लेकर हुए विवाद के बीच एक्टर परेश रावल ने इस फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि गुजरात भारत का ही हिस्सा है और देश के हर राज्य में ऐसे बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम होने चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIT-बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर को डीन पद से हटाया:संस्थान ने माफी मांगी, कहा था- नकल करते पकड़ा था; 20 साल में IITs में 160 आत्महत्याएं
    Next Article
    दिल्ली में 10 साल की बच्ची से रेप:नोटबुक खरीदने गई थी, 56 साल का आरोपी गिरफ्तार; दिल्ली में रोजाना 3 नाबालिगों के साथ यौन शोषण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment