Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rahul Gandhi ने Telangana में गिग श्रमिकों को समर्पित किया नया कल्याणकारी कानून

    10 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना सरकार की ओर से गिग कामगारों के कल्याण के लिए बनाए गए कानून को श्रमिकों को समर्पित किया तथा उन्हें अर्थव्यवस्था की नींव और विकास में साझेदार बताया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस की विचारधारा का उद्देश्य ‘‘अडाणी और अंबानी’’ जैसे बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना है, जबकि श्रमिकों के साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार करना है। राहुल गांधी ने यहां गिग कामगारों के साथ बाइक रैली में हिस्सा लेने के बाद उन्हें संबोधित किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गिग कामगारों को सामाजिक सुरक्षा और संरक्षण देने का वादा पूरा किया है। कांग्रेस ने राज्य सरकार के माध्यम से इस कानून को लागू कराना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत गिग कामगारों को पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।इसके अलावा, सरकार वाई-फाई की सुविधा से लैस विश्राम केंद्र भी उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे। राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान गिग कामगारों की समस्याओं और चिंताओं को प्रमुखता से उठाया था।इसके बाद राज्य सरकार ने इस साल मार्च में तेलंगाना प्लेटफॉर्म आधारित गिग कामगार (पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण) विधेयक, 2026 पारित किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिस दिन मेरे भाई का निधन हुआ, उसी दिन...सुप्रिया सुले ने NCP के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर लगाया फुलस्टॉप
    Next Article
    Children's Day पर Kerala के सीएम VD Satheesan और मंत्रियों ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment