Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग करने वाला एक और गिरफ्तार:शुभम लोनकर गैंग के पोस्ट देखकर बनाई थी योजना, STF और मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना में फरार एक और आरोपी को एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू (23) के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें 5 आगरा के बाह के रहने वाले थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया- उसने सोशल मीडिया पर शुभम लोनकर गैंग के पोस्ट देखकर प्रभावित होकर अपना वर्चस्व दिखाने के लिए इस वारदात की योजना बनाई थी। उसे आगरा के बाह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे? 1 फरवरी 2026 की रात रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना कुख्यात अंतरराष्ट्रीय अपराधी शुभम लोनकर गैंग के इशारे पर अंजाम दी गई थी। इस वारदात का उद्देश्य आम जनता और फिल्म उद्योग में दहशत फैलाना था। मामले में मुंबई के जुहू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी प्रदीप शर्मा का सुराग मिला। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी आगरा के बाह थाना क्षेत्र में अपना ठिकाना बदले हुए है। शनिवार, 21 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:50 बजे यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने घेराबंदी की और 23 वर्षीय प्रदीप को धर दबोचा। वह आगरा के महावीर नगर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया- उसने सोशल मीडिया पर शुभम लोनकर गैंग के पोस्ट देखकर उनसे प्रभावित होकर इस गैंग से जुड़ने का फैसला किया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले भी फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी वह 28 मई 2025 को राजस्थान के नागौर जिले में एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग कर चुका है, जिसमें पुलिस ने उसे पिस्टल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लगातार ठिकाने बदल रहा था प्रदीप जांच में यह भी सामने आया है कि प्रदीप शर्मा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और छिपता फिर रहा था। फिलहाल, आरोपी को आगरा कोर्ट में पेश करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई मुंबई पुलिस द्वारा की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस पूरे गैंग के नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच लगातार जारी है। जल्द ही और भी खुलासे हो सकते हैं। इस मामले में अन्य 7 आरोपियों को पहले ही 15 फरवरी 2026 को एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को थाना बाह में दाखिल कर न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को सुपुर्द किया जाएगा। ये हो चुके हैं गिरफ्तार जानिए क्या है पूरा मामला? 31 जनवरी देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12.45 बजे फायरिंग की। उन्होंने बताया था कि कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई। वहीं, इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि लॉरेंस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह स्क्रीनशॉट शुभम लोनकर आरजू नाम के अकाउंट की फेसबुक पोस्ट का है। पोस्ट में लिखा था- अगली बार छाती पर गोली लगेगी इस पोस्ट में लिखा गया था, सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर।" इसी पोस्ट में आगे लिखा था, "और आगे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।" रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को फिर मिली थी धमकी वहीं, रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को शुक्रवार को एक ऑडियो क्लिप के जरिए धमकी मिली। पुलिस ने बताया कि भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर बताया। रणवीर सिंह को एक में हफ्ते दूसरी बार धमकी मिली। धमकी वाली यह ऑडियो क्लिप कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि शक है कि देशभर में कई और लोगों को भी ऐसी ही धमकियां दी गई हों। पूरी खबर पढ़ें… कौन है शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई? शुभम लोनकर लॉरेंस गैंग का एक प्रमुख "की ऑपरेटिव" माना जाता है। शुभम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या (अक्टूबर 2024) का मुख्य संदिग्ध और साजिशकर्ता है। उसने फेसबुक पर उस हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। वहीं, आरजू बिश्नोई को गैंग का एक सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया और धमकियों के जरिए गैंग की गतिविधियों को संचालित करने में मदद करता है। …………… ये खबर भी पढ़ें… क्या अखिलेश फिर मायावती को साथ लाना चाहते हैं:नसीमुद्दीन की जॉइनिंग पर बसपा को साधने की कोशिश; देखिए VIDEO लखनऊ में अखिलेश यादव ने 15 फरवरी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सपा में जॉइन कराया। नसीमुद्दीन का सपा में शामिल होना यूपी के सियासी समीकरण बदलने का संकेत माना जा रहा है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा जॉइनिंग के दौरान अखिलेश यादव के बहुजन समाज को लेकर दिए भाषण को लेकर हो रही है। कहा जाने लगा है कि क्या अखिलेश एक बार फिर से मायावती से जुड़ना चाहते है? पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मंत्री बेबी रानी बोलीं- गंगा हमारी मां…मुर्गा-टांग फेंकने की इजाजत किसने दी? अखिलेश को सिर्फ वोटबैंक की फिक्र
    Next Article
    गंगा हमारी मां…मुर्गा-टांग फेंकने की इजाजत किसने दी?:झांसी में बेबी रानी बोलीं- अखिलेश यादव को हिंदुओं की चिंता नहीं, सिर्फ वोटबैंक की फिक्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment