Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल-गांधी को 'टपोरी' कहने पर कांग्रेसी महिलाएं सड़कों पर उतरीं:सीतापुर में कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन, मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर। कंगना रनौत द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए “टपोरी” वाले बयान के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के प्रमुख मार्गों पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कंगना रनौत और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की तथा राहुल गांधी के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला नेता अनुप्रिया कठेरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कंगना रनौत को सांसद बनने के बाद जनहित और विकास के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना द्वारा इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी करना न केवल संसदीय मर्यादा के खिलाफ है। बल्कि जनता को गुमराह करने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को दूसरे सांसद के प्रति सम्मानजनक भाषा का उपयोग करना चाहिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन शहर के कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा, जहां सैकड़ों महिलाओं ने एकत्र होकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कंगना रनौत के बयान की उच्चस्तरीय जांच कराने, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस तरह की बयानबाजी पर रोक लगाने की मांग की गई। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि इस तरह के बयान लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक शिष्टाचार को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जिले की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में महिला सुरक्षा जागरूकता रैली:डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
    Next Article
    यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद मंच पर फूट-फूट कर रोए, लगाए गंभीर आरोप, सामने आया VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment