Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी बोले- 2014 में विपक्ष सदमे में था:चुनाव में पहले कड़े मुकाबले और गठबंधन होते थे, अब लोकतंत्र खत्म कर दिया

    14 hours ago

    3

    0

    राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद में कहा कि 2014 में हमने एक बिल्कुल नया चुनाव देखा। कुछ ऐसा जो हमने पहले कभी नहीं देखा था। राजनीतिक व्यवस्था में भारी मात्रा में पैसा झोंक दिया गया। चुनावी व्यवस्था, जिसमें अक्सर कड़े मुकाबले और गठबंधन देखने को मिलते थे, वह अचानक पूरी तरह बदल गई। विपक्ष सदमे में था तो यह कहना गलत नहीं होगा। राहुल हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के भारत समिट के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम हैदराबाद के नोवोटेल होटल में आयोजित किया गया। राहुल की स्पीच, 3 बड़ी बातें 1. हम वर्तमान के साथ भविष्य के लिए लड़ रहे: हम केवल वर्तमान से नहीं लड़ रहे, हम वर्तमान, भूतकाल और भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। हमारा इतिहास महात्मा गांधी से शुरू से हुआ था। हमारे दो हथियार हैं- सत्य और अहिंसा। हमने देखा है कि हिंसा काम नहीं करती, दया काम करती है। लोगों को समझाना काम करता है। 2. कुछ लोगों को लगता, वे सब जानते: आपको कई लोग व्यवसायों के शीर्ष पर मिल जाएंगे। वे शिक्षा के क्षेत्र में भी दिखते हैं। उन्हें लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं और राजनीति में हम उन्हें 'फासीवादी' कहते हैं। 3. फासीवादी किसी की सुनते नहीं: फासीवादी अक्सर चिल्लाते हैं। वे शोर मचाते हैं, चीखते-चिल्लाते हैं और किसी की सुनते नहीं। चूंकि आम लोग दूसरों की बात सुनते हैं, ध्यान देते हैं और विनम्र होते हैं, इसलिए फासीवादियों की आवाज ज्यादा तेज सुनाई देती है। समिट में गिलाउम लॉन्ग के आने पर विवाद, भाजपा बोली- भारत विरोधी एजेंडा चलाने वाले यहां क्यों कांग्रेस ने इस भारत समिट में इक्वाडोर के पूर्व विदेश मंत्री गिलाउम लॉन्ग को भी बुलाया। वे CEPR (सेंटर फॉर इकोनॉमिक एंड पॉलिसी रिसर्च) में सीनियर रिसर्च फेलो और 'द हेग ग्रुप' के सीनियर डिप्लोमैटिक एडवाइजर बताए गए हैं। उन्हें हैदराबाद में कांग्रेस के भारत समिट 2026 में वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है। विवाद क्यों है? भाजपा का आरोप है कि लॉन्ग की संस्था CEPR को 2021 में जॉर्ज सोरोस समर्थित ओपन सोसाइटी पॉलिसी सेंटर से 4.20 लाख डॉलर (करीब 3.8 करोड़ रुपए) की फंडिंग मिली थी। भाजपा की आपत्ति क्या है? कार्यक्रम में 115 स्पीकर नहीं आए, दावा- उन्हें वीजा नहीं मिला कार्यक्रम में 70 देशों के 315 स्पीकर्स को शामिल होना था। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आरोप लगाया कि करीब 115-116 लोगों को वीजा जारी नहीं किया गया या बाद में उनके वीजा रद्द कर दिए गए। हमें दुख है कि वे यहां नहीं आ सके। वहीं भारत समिट के आयोजन स्थल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें वापस जाने की मांग की। भारत समिट का यह दूसरा एडीशन, 2025 से शुरुआत हुई तेलंगाना के IT और इंडस्ट्रीज मंत्री डी श्रीधर बाबू के मुताबिक भारत समिट 2026 का उद्देश्य राज्य में निवेश और रोजगार लाना है। समिट तेलंगाना को अपना इंडस्ट्रियल और IT इकोसिस्टम दिखाने का मौका दे रही है। कांग्रेस का इस तरह का यह दूसरा भारत समिट है। पहला सम्मेलन 25 और 26 अप्रैल 2025 को हैदराबाद में हुआ था। हैदराबाद में राहुल की गिग वर्कर्स रैली, महिला राइडर के पीछे बैठे भारत समिट से पहले राहुल ने हैदराबाद में ही गिग वर्कर्स के लिए तेलंगाना सरकार की कल्याणकारी योजानाओं की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर और ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े अन्य कर्मचारियों को संबोधित किया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    WhatsApp Android Beta पर Text Sticker के मिले 10 नए स्टाइल, बनाना हुआ और आसान
    Next Article
    लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव पर NCP-SP सहमत:सुप्रिया सुले बोलीं- हर राज्य में बराबर सीटें बढ़ेंगी तो समर्थन देंगे, महिला आरक्षण भी लागू हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment