Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राघव चड्‌ढा बोले- संसद गाली देने-माइक तोड़ने नहीं गया:AAP का मेरे खिलाफ स्क्रिप्टेड कैंपेन, भाषा-शब्द सब एक जैसे; घायल हूं, इसलिए घातक हूं

    10 hours ago

    2

    0

    राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सांसद राघव चड्ढा ने AAP के आरोपों का जवाब देते हुए दूसरा वीडियो जारी किया। राघव चड्ढा ने कहा कि कल से मेरे खिलाफ एक सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। एक ही भाषा, एक ही शब्द और एक जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि एक को-ऑर्डिनेटेड हमला है। शुरुआत में मैंने सोचा कि मुझे जवाब नहीं देना चाहिए, लेकिन फिर लगा कि अगर किसी झूठ को 100 बार दोहराया जाए तो कुछ लोग उसे सच मान सकते हैं। इसलिए मैंने जवाब देने का फैसला किया। आम आदमी पार्टी ने मुझ पर तीन आरोप लगाए और कहा कि इनकी वजह से मुझे संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा। पहला आरोप यह है कि जब विपक्ष संसद से वॉकआउट करता है, तो मैं अपनी सीट पर बैठा रहता हूं। यह बिल्कुल झूठ है। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं जाता, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए जाता हूं। उधर, इससे पहले पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने राघव चड्ढा को कंप्रोमाइज्ड और धोखेबाज कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कहने पर भी राघव ने राज्यसभा में एक भी पंजाब का मुद्दा नहीं उठाया। वहीं दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा था कि वह मोदी के डार के कारण लंदन चले गए थे। AAP के आरोपों पर राघव चड्ढा ने ये बातें कहीं... चीमा ने राघव को लेकर ये बातें कहीं… 2 अप्रैल को उपनेता पद से हटाया AAP ने गुरुवार को चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। पंजाब से ही राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को उनकी जगह दे दी। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। लेटर में कहा कि चड्ढा को सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई। राघव चड्‌ढा का 2028 तक कार्यकाल राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। हालांकि, राघव चड्‌ढा ने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई बयान नहीं दिया। यहां तक कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के वक्त वह UK में थे। शराब घोटाला मामले में केजरीवाल के बरी होने पर भी उन्होंने एक शब्द नहीं कहा था पद से हटाए जाने के बाद राघव ने कहीं ये बातें AAP ने राघव पर ये सवाल उठाए राघव चड्ढा के वीडियो के बाद AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा, पूर्व दिल्ली CM आतिशी मार्लेना, दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और पंजाब के सीएम भगवंत मान सामने आए। उन्होंने राघव चड्ढा पर कई सवाल उठाए… पूर्व सीएम आतिशी बोलीं- डरकर लंदन भाग गए थे दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि था कि राघव चड्‌ढा बीजेपी और मोदी से डर गए हैं। मैं राघव चड्‌ढा से सवाल पूछना चाहती हूं कि आप बीजेपी से इतना डरते क्यों हो? आप बीजेपी के सामने सवाल उठाने से डरते क्यों हो? उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमिशन का मिस यूज हो रहा है। लेकिन जब टीएमसी और पूरा विपक्ष इलेक्शन कमिशन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आता है, तो आप उस पर साइन करने से मना कर देते हैं। आपने एक बार भी संसद में पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर हो रहे हमले पर सवाल उठाए, वोट काटे जाने पर सवाल उठाए, गलत तरीके से बने वोट पर सवाल उठाए, क्यों नहीं उठाए? क्या बीजेपी से डर रहे हैं, क्या मोदी से डर रहे हैं? मुझे याद आ रहा है, जब केजरीवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया तब हम सब लड़ रहे थे। पुलिस हम पर लाठियां चला रही थी। हमें घसीट घसीट कर ले जा रही थी। हम रोज लड़ रहे थे। आप लंदन में थे। आपने बताया कि आंख का ऑपरेशन है, इसलिए लंदन में हूं। हमसे मीडिया ने सवाल पूछे हमने कहा कि राघव चड्‌ढा डरे नहीं हैं, उनको प्रोब्लम है। लेकिन आज मेरे मन में भी सवाल आ रहा है कि जब केजरीवाल गिरफ्तार हुए तब भी आप बीजेपी से डर गए मोदी से डर गए। डरकर लंदन भाग गए थे। हो सकता है, आप डरते हों लेकिन हम केजरीवाल के सिपाही हैं हम न बीजेपी से डरते न मोदी से डरते हैं। ***************** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब के सुपर CM कहे जाते थे राघव चड्‌ढा: राहुल गांधी ने कहा था- सरकार को RC चला रहा; जानिए केजरीवाल से रिश्ते कैसे बिगड़ते गए पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा सुर्खियों में हैं। पार्टी ने ही उन्हें राज्यसभा के उपनेता पद से हटाने और बोलने का टाइम न देने का लेटर दे दिया। इसके बाद चड्‌ढा ने वीडियो जारी कर AAP को आड़े हाथों लिया। जनहित के मुद्दे उठाने को लेकर AAP पर ही सवाल दागे। आखिर में ये भी चेतावनी दी कि मैं वह दरिया हूं, जो सैलाब बनकर आता है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमलनाथ, आनंद शर्मा, थरूर, मनीष तिवारी का सरकार को समर्थन:कांग्रेस नेताओं ने कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय
    Next Article
    दूसरी बार इतिहास रचेंगी रश्मिका मंदाना, टोक्यो में एनीमे अवॉर्ड्स करेंगी प्रेजेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment