Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:लड़कियों को धमकाकर ऐंठे थे गहने और नकदी, मारने की देते थे धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले की धानापुर पुलिस ने लड़कियों को धमकाकर रंगदारी मांगने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए लड़कियों को निशाना बनाते थे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गहने व नकदी ऐंठते थे। इस संबंध में धानापुर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर निवासी घनश्याम यादव ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि मोहित यादव और नीरज यादव, निवासी ग्राम बड़ी रामराज, ने उनकी बेटी को परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उनकी बेटी ने घर में रखे मां के गहने और एक लाख रुपये इन आरोपियों को दे दिए। शिकायत के आधार पर धानापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों मोहित यादव और नीरज यादव को शहीद गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक जोड़ी चांदी की पैजनी, एक सोने का मांग टीका, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की कमरबंद, दो सोने के कान के टॉप्स, एक सोने की नथिया और 1 लाख 350 रुपये बरामद किए गए। बरामद सामान की कुल कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने मीडिया को बताया कि ये दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए ऐसी वारदातें करते थे। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे इन पैसों को घूमने-फिरने पर खर्च करते थे और बाकी बचे गहनों को बेचने की फिराक में थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन, उप निरीक्षक अभिराज सरोज, उप निरीक्षक विनोद यादव, उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश यादव और कांस्टेबल सुमित सिंह शामिल थे। स्नेहा तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम और घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश के तहत की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में बहन की हत्या, प्रेमी के साथ पकड़ा था:शव नदी किनारे जलाया; घायल प्रेमी की शिकायत पर तीनों भाई गिरफ्तार
    Next Article
    संभल पालिका की 167 करोड़ की बोर्ड बजट बैठक स्थगित:सभासदों ने हिटलरशाही का आरोप लगाया, विकास कार्य ठप होने का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment