Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PPP मॉडल पर 49 बस स्टेशन होंगे विकसित:बुलंदशहर, बलरामपुर और हाथरस में बनेंगे नए बस स्टेशन होगा आधुनिकीकरण

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम से जुड़े तीन अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। पीपीपी मॉडल पर 49 बस स्टेशनों का विकास कैबिनेट ने सार्वजनिक-निजी सहभागिता (PPP) मॉडल के तहत राज्य के 49 बस स्टेशनों को विकसित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इन बस स्टेशनों का निर्माण DBFOT (डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर) मॉडल पर किया जाएगा। इन स्टेशनों पर यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे शॉपिंग मॉल, फूड कोर्ट और सिनेमाघर उपलब्ध कराए जाएंगे। निवेशकों के लिए आसान की गई शर्तें सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई शर्तों में बदलाव किया है। तकनीकी क्षमता की अनिवार्यता को 150% से घटाकर 100% कर दिया गया है, जबकि निवेशकों के अनुभव की अवधि 5 साल से बढ़ाकर 8 साल कर दी गई है। साथ ही, सभी प्रस्तावित स्थलों पर 2.5 का समान फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) और ग्राउंड कवरेज की निःशुल्क अनुमति दी जाएगी। तीन जिलों में नए बस स्टेशन निर्माण को मंजूरी कैबिनेट ने बुलंदशहर, बलरामपुर और हाथरस में नए बस स्टेशन बनाने के लिए निःशुल्क भूमि हस्तांतरण को भी मंजूरी दी है। बुलंदशहर के नरौरा में सिंचाई विभाग की 1.12 हेक्टेयर भूमि बलरामपुर के तुलसीपुर में लोक निर्माण विभाग की 2 हेक्टेयर भूमि हाथरस के सिकंद्राराऊ में 10.012 हेक्टेयर भूमि परिवहन विभाग को दी जाएगी आर्थिक गतिविधियों के केंद्र बनेंगे बस स्टेशन नए बस स्टेशन केवल यातायात सुविधा तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इन्हें आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां दुकानों, फूड कोर्ट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की CCSU में छात्रों का प्रदर्शन:छात्र नेताओं का आरोप- दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों के कार्य समय पर नहीं होने से परेशान
    Next Article
    भारतीय किसान क्रांति यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित:बृज किशोर सिंह बघेल बने यूपी प्रमुख सचिव, अवनीश भादव को युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment