Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM के ट्रांजिट विजिट पर लखनऊ में ट्रैफिक अलर्ट:एयरपोर्ट रूट पूरी तरह कंट्रोल, भारी वाहनों पर रोक, कई रास्ते बंद

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार, 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमौसी एयरपोर्ट ट्रांजिट विजिट को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट से लेकर आगरा एक्सप्रेसवे तक सुरक्षा के चलते कई रूटों पर डायवर्जन लागू रहेगा। मंगलवार शाम 6 बजे से ही भारी वाहनों की एंट्री पर रोक शुरू कर दी गई है, जो कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। आम वाहनों के लिए भी जरूरत के मुताबिक रूट बदले जाएंगे। शहर के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। एयरपोर्ट रूट पूरी तरह कंट्रोल, भारी वाहनों पर रोक अमौसी एयरपोर्ट के वीआईपी मोड़ से किसी भी भारी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन कमर्शियल मोड़ से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य की ओर भेजे जाएंगे। लखनऊ से हरदोई, शाहजहांपुर और बरेली जाने वाले भारी वाहनों को भी आगरा एक्सप्रेसवे और हरदोई रोड पर जाने की इजाजत नहीं होगी। इन्हें किसान पथ के जरिए सीतापुर हाईवे की ओर मोड़ा जाएगा। इसी तरह कानपुर, उन्नाव और कन्नौज की दिशा में जाने वाले भारी वाहन भी सीधे एक्सप्रेसवे नहीं जा सकेंगे और उन्हें किसान पथ होते हुए एनएच-27 से भेजा जाएगा। तिकोनिया तिराहे से एक्सप्रेसवे की ओर मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आम वाहनों के लिए भी कई अहम रास्ते बंद 29 अप्रैल को शहीद पथ से अमौसी की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह रोका जाएगा और इसे बिजनौर अंडरपास व किसान पथ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कानपुर से आने वाले वाहनों को भी एयरपोर्ट रूट पर सीधी एंट्री नहीं मिलेगी और उन्हें नटकुर या अनूपखेड़ा अंडरपास के जरिए शहर में प्रवेश करना होगा। स्कूटर इंडिया से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले वाहनों को बिजनौर थाना रोड से घुमाया जाएगा, जबकि सरोजिनी नगर से नादरगंज की ओर जाने वाले वाहन बल्दीखेड़ा और अनवरा फ्लाईओवर के रास्ते भेजे जाएंगे। शहर के अंदर भी कई कट और कॉलोनियों पर असर आशियाना, कृष्णा नगर, बंगला बाजार और आलमबाग जैसे इलाकों में भी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। पराग बूथ से पुरानी चुंगी और कृष्णा नगर से नीलम फार्मेसी की ओर जाने वाले रास्तों पर रोक रहेगी। इसी तरह बदालीखेड़ा, पकरी पुल और लोकबंधु अस्पताल के आसपास भी डायवर्जन लागू रहेगा। दुबग्गा और बुद्धेश्वर से बाराबीरवा की ओर जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा, जिससे शहर के पश्चिमी हिस्से में ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। इमरजेंसी सेवाओं को छूट, कंट्रोल रूम नंबर जारी ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्कूल बस और शव वाहन जैसे जरूरी सेवाओं को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में सुबह से ही बादल छाए:40°C पारा, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद; जानिए आज का मौसम अपडेट
    Next Article
    अहसास डे केयर सेंटर के स्वयंसेवक सम्मानित:यातायात नियमों और नशामुक्ति अभियान में योगदान के लिए प्रमाणपत्र मिले।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment