Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM के ट्रांजिट विजिट पर लखनऊ में ट्रैफिक अलर्ट:एयरपोर्ट एरिया पूरी तरह कंट्रोल; हरदोई रोड पर भारी वाहनों पर रोक, कई रास्ते बंद

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमौसी एयरपोर्ट ट्रांजिट विजिट को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट से लेकर आगरा एक्सप्रेसवे तक सुरक्षा के चलते कई रूटों पर डायवर्जन लागू रहेगा। मंगलवार शाम 6 बजे से ही भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। पीएम मोदी के लौटने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। आम वाहनों के लिए भी जरूरत के मुताबिक रूट बदले जाएंगे। शहर के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। वहीं, डायवर्जन के जरिये एयरपोर्ट के आसपास का एरिया पूरी तरह कंट्रोल किया गया है। भारी वाहनों के लिए प्लान- सामान्य वाहनों के लिए प्लान- नोट- सामान्य यातायात के लिए डायवर्जन प्लान का पालन करना होगा। अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी आती है और वैकल्पिक मार्ग पर न जा सकें तो प्रतिबंधित मार्ग से भी जाने की अनुमति होगी। एंबुलेंस, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस की मदद से प्रतिबंधित मार्ग से होकर निकलवाया जा सकेगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर- 9454405155 पर फोन कर भी मदद ली जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बदला मौसम:तेज हवाओं और बादलों से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन हल्की बारिश के आसार
    Next Article
    PNG पाइपलाइन लीकेज से घर के बाहर लगी आग:बिजली तार भी जले; लोग बोले- डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर टीम; गैस सप्लाई 6 किमी तक बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment