Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PHOTOS | गंगटोक की सुबह, फुटबॉल और जोश: पीएम मोदी ने सिक्किम के युवाओं के साथ बिताए 'एनर्जेटिक' पल

    3 hours from now

    2

    0

    सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार सुबह यहां कुछ लड़कों एवं लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला और इसे ‘‘ऊर्जा देने वाला’’ सत्र बताया। मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें वह लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘गंगटोक की सुहावनी सुबह में सिक्किम के अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने का अलग की आनंद है। इन युवाओं के साथ यह फुटबॉल सत्र सचमुच ऊर्जा देने वाला रहा।’’ मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई जिसकी पृष्ठभूमि में लोक भवन की इमारत दिखाई दे रही है।सिक्किम के लिए ₹4,000 करोड़ की सौगातप्रधानमंत्री का यह दौरा केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी निम्नलिखित प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे:स्वर्ण जयंती समारोह: सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समापन समारोह के वे मुख्य अतिथि होंगे।विकास परियोजनाओं की झड़ी: प्रधानमंत्री राज्य में बुनियादी ढांचे और जन कल्याण से जुड़ी 4,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।फुटबॉल और पूर्वोत्तर का कनेक्शनपूर्वोत्तर भारत में फुटबॉल को लेकर जबरदस्त दीवानगी है। प्रधानमंत्री का युवाओं के साथ मैदान पर उतरना न केवल 'खेलो इंडिया' अभियान को बढ़ावा देता है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के साथ उनके सीधे जुड़ाव (Connect) को भी दर्शाता है।इस यात्रा से सिक्किम के पर्यटन और बुनियादी ढांचे को नई गति मिलने की उम्मीद है, जिससे राज्य की स्वर्ण जयंती का जश्न और भी ऐतिहासिक हो गया है।  Early morning in Sikkim's Gangtok, PM Narendra Modi joined a group of youngsters for a game of football. pic.twitter.com/H9p9DMHBNJ— ANI (@ANI) April 28, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    जय सोमनाथ पुस्तक आत्मसम्मान और विजय के अटूट भाव की गाथा है: सुरेन्द्र अरोड़ा
    Next Article
    अफगानी छात्रों पर पाकिस्तान ने गिराए बम, भयंकर भड़का तालिबान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment