Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PGT परीक्षा- गोरखपुर में महिलाएं मिन्नतें करती रहीं, एंट्री रोकी:बोलीं- पार्किंग में जगह नहीं थी, इसलिए दो मिनट लेट हुई; यूपी में 319 केंद्रों पर एग्जाम

    1 day ago

    1

    0

    यूपी के 17 जिलों में 319 केंद्रों पर आज दूसरे दिन भी प्रवक्ता संवर्ग PGT परीक्षा है। थ्री लेयर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। सबसे पहले फोटो का आधार से मिलान, फिर उनकी जेब वगैरह की चेकिंग, इसके बाद रेटिना के मिलान के बाद एंट्री दी। गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज में गेट बंद होने के बाद पहुंची 3 महिलाओं को एंट्री नहीं दी गई। महिलाएं मिन्नतें करती दिखीं। सुबह 8 बजे एंट्री शुरू हुई, जो 8.45 बजे तक चली। इस दौरान तीन अभ्यर्थी दो-तीन मिनट लेट पहुंचे। तब तक गेट बंद हो चुका था, इसलिए एंट्री नहीं दी गई। दैनिक भास्कर से बातचीत में महिलाओं ने अपनी परेशानी बताई। सरोज जायसवाल ने बताया- मैं महाराजगंज के निचलौल से अपने पति के साथ बाइक से परीक्षा केंद्र पहुंची थी। लेकिन, केंद्र के बाहर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण मेरे पति गाड़ी खड़ी करने दूसरी जगह चले गए। इसी दौरान गेट बंद हो गया और एक-दो मिनट की देरी होने पर एंट्री नहीं दी। उन्होंने कहा कि मैं पिछले चार साल से घर-परिवार और बच्चों पर कम ध्यान देकर लगातार परीक्षा की तैयारी में जुटी थी। आज एक-दो मिनट की देरी के लिए परीक्षा देने से रोक दिया गया। वहीं महाराजगंज से पहुंचीं रिंटू तिवारी ने बताया कि सिर्फ दो मिनट लेट होने पर उन्हें परीक्षा केंद्र के बाहर ही रोक दिया गया। 3 तस्वीरें देखिए- पहले दिन आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा 18 विषयों के 624 पदों के लिए PGT परीक्षा में कुल 4 लाख 64 हजार 605 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पहले दिन शनिवार को कुल 89766 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जिनमें महिला परीक्षार्थी 34‌.89% और पुरुष परीक्षार्थी 42.26% उपस्थित हुए। पहली शिफ्ट सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक है। कुल नौ विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। आज रविवार को पहली पाली में नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत और मनोविज्ञान का पेपर है। दूसरी पाली में रसायन विज्ञान, भूगोल, हिन्दी और कला विषय का पेपर है। ​आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा- सभी परीक्षा केंद्रों के कमरों को AI युक्त CCTV कैमरों से लैस किया गया है, जिन्हें सीधे प्रयागराज स्थित 'इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम' से जोड़ा गया है। आयोग ने AI की मदद से उन अभ्यर्थियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अब परीक्षा से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाभी कहने पर महिला ने थप्पड़ जड़ा, छात्र का सुसाइड:वीडियो बनाकर बोला- 21 का हूं, 10 साल जेल में रहूंगा तो जिंदगी में क्या बचेगा
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:योगी कैबिनेट में आज 6 नए मंत्री बनेंगे; दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट; पंजाब में AAP मंत्री गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment