Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PCF प्लाजा में लगी आग, दुकान छोड़ भागे दुकानदार:वाराणसी में 12 दुकानें जलकर राख, एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के नदेसर में स्थित पीसीएफ प्लाजा में सोमवार को भीषण आग लग गई। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है। अचानक आग तेज होने से कुछ दुकानदार दुकान छोड़कर भागे और अपनी जान बचाई। इस बिल्डिंग के पहले ग्राउंड फ्लोर पर एक गैलरी में आग लगी जिसमें करीब एक दर्जन दुकानें हैं। इसमें कंप्यूटर, लैपटाप, कमानी, अर्थिंग्स, वायर की ज्यादादर दुकानें है जो जलकर राख हो गई। दुकानदारों के अनुसार, करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। करीब 2 घंटे तक लगातार प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड चेतगंज के प्रभारी दीपक सिंह ने बताया, एक दुकान में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई थी, आग पर काबू पा लिया गया है। बिल्डिंग में बड़ी लापरवाही, हर तरफ खुले-पुराने तार नदेसर स्थित पीसीएफ बिल्डिंग तीन मंजिला की है। यहां 100 से ज्यादा दुकानें व आफिस हैं। इसी बिल्डिंग में सेकेंड फ्लोर पर उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम का भी आफिस है। इसके अलावा तमाम कमर्शियल आफिस भी है। इसके बावजूद यहां बड़ी लापरवाही है। ग्राउंड फ्लोर एंट्री करते ही खुले तार हैं जो बहुत पुराने हो चुके हैं। यह जगह जगह कटे हुए हैं। यहां तारों का मकड़जाल है। जिम्मेदाराें की लापरवाही की वजह से भी यहां पर आग लगने की घटना हुई है। ..खबर अपडेट हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव ने गाेरखपुर हत्याकांड पर उठाए सवाल:बोले- किसका नाम FIR से हटाया, किसको बचाया जा रहा है?
    Next Article
    संविदा कर्मी की पत्नी ने सुसाइड की चेतावनी दी:पति ने सरकारी आवास में फांसी लगाई थी, आरोपियों पर अब तक कार्रवाई नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment