Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी और प्रेमी का मर्डर करने वाला एनकाउंटर में अरेस्ट:गाजियाबाद में पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी, कहा- पत्नी प्रेमी के साथ न्यूड सोती

    3 hours ago

    2

    0

    23 मार्च की देर रात को गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में पत्नी शबनम और उसके प्रेमी फहीम की गोली मारकर हत्या करने वाले राशिद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। देर रात पुलिस ने राशिद की घेराबंदी की, जिसने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। पुलिस ने कुख्यात राशिद को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा और 2 कारतूस बरामद किए हैं। एसीपी ने बताया कि राशिद पुत्र उम्र दराज निवासी ई ब्लॉक रामपार्क कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी का रहने वाला है। पत्नी को न्यूड प्रेमी के साथ देखा राशिद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मुझे पत्नी की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। मैंने पत्नी शबनम को समझाने का प्रयास किया था। जिंदगी भर कमाकर उसे दिया, उसके नाम मकान खरीदा। उसके बाद भी उसने मेरा भरोसा तोड़ा। एक महीना पहले मैं दिन में बाहर गया था, जब अचानक से घर पर आया तो देखा कि पत्नी शबनम अपने प्रेमी फहीम के साथ न्यूड सोई हुई थी। मैं देखकर चला गया। मैंने उसे दिन सोचा लिया था कि दोनों को जिंदा नहीं छोडूंगा। फहीम मेरे साथ काम करता था, जिससे 8 साल से दोस्ती थी। उसके बाद भी वह मेरी पत्नी से निकाह करना चाहता था। पत्नी तलाक मांगती थी। राशिद ने कहा कि मुझे 2 साल से शक हो रहा था कि पत्नी का प्रेमी के साथ चक्कर है। 15 दिन पहले बेटे की शादी की तो उसके बाद भी उसने प्रेमी से बात करनी नहीं छोड़ी। मैं जिंदगी भर जेल में रह लूंगा लेकिन यह नहीं देख सकता था। राशिद पहले भी चोरी और लूट में जेल जा चुका है। मां कर चुकी है बेटे को बेदखल बेटे की करतूत से नाराज मां अमीर जहां ने मर्डर के बाद बताया- 1 साल पहले मैंने शपथपत्र देकर अपने दोनों बेटों और उनकी पत्नियों को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। यह भी लिखकर दिया था कि वे मेरे बेटे नहीं हैं और न ही उनकी पत्नियों से मेरा कोई संबंध है। उनके किसी भी काम से मेरा कोई वास्ता नहीं है। राशिद और उसकी पत्नी शबनम का चलन ठीक नहीं है। वह तो मेरे साथ भी मारपीट करता था। उसके खिलाफ शिकायत भी की थी। पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने के बाद से राशिद फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 2 तस्वीरें देखिए… सात बच्चों की मां का पति के दोस्त से अफेयर गाजियाबाद में 23 मार्च की रात को लोनी के ट्रोनिका सिटी में राशिद ने अपनी 36 साल की पत्नी शबनम और उसके प्रेमी फहीम की गोली मारकर हत्या कर दी। शबनम 7 बच्चों की मां थी। जहां उसका पिछले 2 साल से अपने प्रेमी फहीम से अफेयर चल रहा था। पुलिस की जांच और परिवार से पूछताछ में सामने आया है कि राशिद ने 2 माह पहले अपनी पत्नी शबनम को प्रेमी फहीम के साथ आपत्तिजनक हरकत में देख लिया था। जिसके बाद उसने पत्नी को समझाया था कि या तो वह अपने प्रेमी का साथ छोड़ दे, नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा। 20 साल पहले हुई थी शादी गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी निवासी राशिद की 2006 में शादी शबनम के साथ हुई थी। शबनम पर 7 बच्चे हैं। राशिद बांस और बल्लियों का काम करता है। यहीं पर 8 साल उसके साथ एक किमी दूर रहने वाला फहीम भी काम कर रहा था। राशिद के घर पर उसके दोस्त फहीम का आना जाना था। करीब 2 साल से राशिद की पत्नी शबनम की फहीम से नजदीकी सम्बंध हो गए। जहां चोरी छिपे दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। बीच बीच में फहीम अपने दोस्त राशिद के घर आता तो वह भी प्रेमिका से मिलता था। जहां दोनों के अवैध सम्बंध थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में फायरिंग का आरोप, तमंचा छीना:बिजनौर में VIDEO आया सामने, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
    Next Article
    UPSTF बताकर मौरंग व्यवसायी का अपहरण करने वाले आरोपी फरार:23 दिन से गोंडा में फरार चल रहे तीन आरोपी, परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment