Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को संबंध बनाने का ऑफर...विरोध पर पति से मारपीट:रामलीला मैदान में दंपती पर हमला, 5 नामजद समेत 10 लोगों पर FIR

    10 hours ago

    2

    0

    गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र में मजदूर की पत्नी को संबंध बनाने का ऑफर देने और विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना धानेपुर रामलीला मैदान में हुई। यहां रायबरेली का रहने वाला मजदूर अपनी पत्नी के साथ टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। आज सोमवार सुबह करीब 10 बजे, जब मजदूर की पत्नी शौच के लिए गई थी, तो रामलीला मैदान के पास रहने वाले कुछ आरोपियों ने उससे संबंध बनाने की बात कही। महिला के मना करने पर उसे 500 रुपये का ऑफर दिया गया महिला ने तुरंत अपने पति को पूरी घटना बताई।जानकारी मिलने पर पति आरोपियों प्रदीप,अजय और मोनू से पूछताछ करने पहुंचा। इस दौरान आरोपियों ने सात अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया और गाली-गलौज करते हुए मजदूर पति के साथ जमकर मारपीट की है। इतना ही नहीं पति जब दोबारा रामलीला ग्राउंड के अंदर पहुंचा, तो आरोपी बाउंड्री कूदकर फिर से ग्राउंड में घुस गए। उन्होंने वहां भी पति के साथ मारपीट की और चाकू से वार किया, जिससे पीड़ित के पेट में गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पति की तहरीर पर धानेपुर थाने में प्रदीप, अजय, मोनू सहित पांच नामजद और पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाउंड्री कूदकर मारपीट करने और विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धानेपुर थाना अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल पति का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो का भी संज्ञान लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट SP ने 296 पुलिसकर्मियों को थानों में भेजा:प्रशिक्षण के बाद दी कर्तव्यनिष्ठा की सीख, सभी ने संकल्प लिया
    Next Article
    महिला मरीज की संदिग्ध मौत, छात्रों का प्रदर्शन:वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर में लापरवाही के बाद छात्रों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment