Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के न आने से परेशान युवक ने खाया जहर:इलाज के दौरान मौत, फोन पर दोनों की कहासुनी हुई थी

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के तेत्यौरा गांव में सोमवार रात एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी के मायके से न लौटने के कारण जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तेत्यौरा गांव निवासी 30 वर्षीय पिंटू सक्सेना पुत्र लज्जाराम के रूप में हुई है। पिंटू भट्टे पर तांगा चलाने और कभी-कभी ईंट पथाई का काम भी करते थे। लज्जाराम ने बताया कि पिंटू सक्सेना की शादी तीन साल पहले बिहार निवासी गुंजा से हुई थी। शादी के शुरुआती दो साल सब ठीक रहा, लेकिन बाद में गुंजा अक्सर मायके जाने की जिद करती थी, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। गुंजा 14 अप्रैल को अपने मायके चली गई थी। पिंटू लगातार फोन कर उसे वापस बुला रहे थे, लेकिन वह नहीं लौटी। लच्छाराम के अनुसार, सोमवार रात पिंटू की गुंजा से फोन पर फिर कहासुनी हुई। इसके बाद पिंटू ने घर के बाहर कीटनाशक दवा पी ली। घर आने पर उन्हें उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान पिंटू ने दम तोड़ दिया। पिंटू के परिवार में उनकी पत्नी और एक वर्षीय बेटी है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवा लिया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में डीएम ने आयुष सेवाओं की समीक्षा की:दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति के दिए निर्देश
    Next Article
    पश्चिम-बंगाल में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:बांदा में भाजपाईयों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस कर मिठाई बांटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment