Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:फिरोजाबाद में पुलिस ने बरामद की वारदात में प्रयुक्त तलवार

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद की है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। यह घटना 27 मार्च 2026 को नगला सिंघी थाना क्षेत्र के रामपुर में हुई थी। आरोपी गोविंद कुमार ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी सीमा देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस मामले में तेजपाल की तहरीर पर नगला सिंघी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविंद कुमार को टीकरी पुलिया से नगला सदा जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले के खुलासे में थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, कांस्टेबल चतुर्भुज बघेल, अनुज कुमार और महिला कांस्टेबल शालू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में प्रतिमाएं तोड़ने के बाद पत्र आया सामने:निगम के एक अधिकारी पर करीबी फर्म को ठेके देने का आरोप, नगर आयुक्त ने पत्र की जानकारी से किया इंकार
    Next Article
    अमेठी के सगरा तिराहे पर सब्जी-मंडी के कारण रोजाना जाम:थोक सब्जी मंडी से सुबह 11 बजे तक आवागमन बाधित, लोग परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment