Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीतल कारोबारी के घर 1.20 करोड़ कैश-गहनों की लूट:तमंचे की नोक पर परिवार को बनाया बंधक, डिजिटल लॉक खोलकर की लूट

    6 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर करोड़ों की लूट हो गई। 4-5 बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाया। इसके बाद तमंचे की नोक पर 1.20 करोड़ रुपए कैश और 6 तोला सोना लूट लिया। लूट के बाद बदमाश कैश और ज्वैलरी लेकर भाग गए। लुटेरे अपने साथ डीवीआर भी ले गए। कारोबारी का कहना है कि जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए घर में कैश रखा था। बदमाशों ने बड़े बेटे की कनपटी पर तमंचा रखकर कैश और ज्वैलरी सबकुछ लूट लिया। कारोबारी ने बताया कि मेरे घर में डिजिटल लॉक लगे हैं, फिर इतनी आसानी से बदमाश घर में कैसे घुसे। इसमें किसी परिचित की साजिश है। हालांकि बदमाश घर में कैसे घुसे इसकी कोई जानकारी नहीं है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना नागफनी थाना क्षेत्र के अकबर कंपाउंड इलाके में सोमवार तड़के करीब 3.40 बजे हुई। अब जानिए पूरा मामला… पीतल कारोबारी इमरान अकबर कंपाउंड इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी फैमिली में पत्नी सीमा और 4 बच्चे हैं। इनमें 2 बेटे और दो बेटी हैं। इमरान का दो मंजिला मकान है और घर में डिजिटल लॉक लगे हैं। इमरान ने बताया कि घर के भूतल पर मेरी कार खड़ी होती हैं। फर्स्ट फ्लोर पर बने 5 कमरों में परिवार रहता है। सोमवार रात में मैं अपने बड़े बेटे अरीब (22) के साथ एक कमरे में सो रहा था। पत्नी सीमा दूसरे बेटे अरकान (20) के साथ लॉबी में सोई हुई थी। वहीं, दोनों बेटियां अलीजा (19) और अरीबा (18) जीने से सटे दूसरे कमरे में सो रही थी। जिस कमरे में मैं और बड़ा बेटा अरीब सो रहा था, उसी में कैश रखा था। सोने से पहले घर का मेन डोर और कमरे का गेट प्रॉपर लॉक किया था। रजिस्ट्री के लिए घर में रखा था 1.20 करोड़ कैश तड़के करीब 3.40 बजे 4-5 बदमाश कमरे में घुस आए। इनमें से एक बदमाश मेरे कमरें में आया और मेरी कनपटी पर तमंचा लगाकर मुझे जगाया। वहीं, अन्य बदमाश मकान में इधर-उधर थे। जगाते ही गोली मारने की धमकी देते हुए कैश के बारे में पूछा। मैं डर गया और चिल्लाया, तभी मेरा बड़ा बेटा अरीब भी जग गया। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाते हुए कैश के बारे में पूछा। मैंने थैले में रखा 1.20 करोड़ रुपए कैश बदमाशों को दे दिया। यह कैश मैंने जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रखा था। इसके बाद बदमाशों ने गहनों के बारे में पूछा। करीब 6 तोला गहना भी बदमाशों को दे दिया। जाते वक्त DVR भी साथ ले गए इमरान ने बताया कि कैश और ज्वैलरी लेने के बाद बदमाशों ने पूछा कि डीवीआर कहां है। इस पर मैंने कहा कि डीवीआर नहीं है। बदमाशों ने मेरे बेटे अरीब की कनपटी पर फिर से तमंचा लगा दिया। डर की वजह से अरीब ने उन्हें कमरे से डीवीआर लगाकर दे दी, जिसके बाद बदमाश वहां से चले गए। दो कारों में सवार होकर भागे बदमाश अमूमन इस तरह की घटनाओं में बदमाश फैमिली को जाते वक्त लॉक कर देते हैं। लेकिन इस घटना में बदमाशों ने ऐसा नहीं किया। लूटपाट करने के बाद लुटेरे फैमिली को छोड़कर घर से निकले और बाहर खड़ी दो कारों से भाग निकले। पीतल कारोबारी इमरान के बड़े बेटे अरीब ने बताया- मैंने बदमाशों का पीछा गया। बदमाश दो कारों में सवार होकर भाग गए। इनमें से एक सेंट्रो और दूसरी अर्टिगा कार थी। 3 उच्च स्तरीय टीमें जांच में जुटीं इसके बाद इमरान ने लूट की सूचना पुलिस को दी। एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। ADG जोन रमित शर्मा और डीआईजी मुनिराज-जी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। SP सिटी रण विजय सिंह ने बताया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। डिप्टी एसपी के नेतृत्व में 3 उच्च स्तरीय टीमों का गठन कर मामले की जांच की जा रही है। एसओजी और सर्विलांस सेल भी जांच में जुटी है। एसपी सिटी ने इतनी आसानी से बदमाश घर में घुसे। किसी बेहद करीबी शख्स के घटना में शामिल होने की आशंका है। अहम जानकारियां हाथ लगी हैं और पुलिस जल्द इस घटना का खुलासा करेगी। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- काशी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या:बाथरूम से निकलते ही सिर में गोली मारी; ट्रेन में हत्या की दो दिन में दूसरी वारदात वाराणसी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन के एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात 2 बजे बाथरूम से निकलते ही बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। इसी बीच ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई और हमलावर ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सीओ ऑफिस के पास मिली लाश:नाले में शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    एटा में विवाहिता की संदिग्ध मौत:घर में फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment