Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिटाई से बचने के लिए युवक-युवती तीसरी मंजिल से कूदे:नोएडा में मकान मालिक की बहू से था अवैध संबंध, पता चलने पर पति ने हॉकी से पीटा

    13 hours ago

    2

    0

    नोएडा में एक युवक और युवती तीसरी मंजिल से कूद गए थे। इस दौरान युवक की मौत हो गई थी। वही, युवती का अभी दिल्ली में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल सीडीआर खंगाली तो मामले में नया मोड़ सामने आया। पुलिस के मुताबिक, युवक का मकान मालिक की बहू से अवैध संबंध था। बहू और बेटे ने युवक को घर बुलाया था। इसके बाद युवक अपनी एक दोस्त के साथ उसके घर पहुंचा। यहां मकान मालिक के बेटे ने हॉकी से युवक और युवती को पीटा। खुद को बचाने के लिए दोनों तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए। युवक सीधे नीचे गिरा जाकर और उसकी मौत हो गई। वहीं, युवती तारों में फंसकर नीचे गिरी, जिससे वह घायल हो गई। खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी बहू-बेटे को गिरफ्तार किया है। अब जानिए पूरा मामला… चौड़ा रघुनाथ पुर गांव में रहने वाले हितेश राणा की पत्नी चंचल का पुनीत चौहान नाम के युवक से संबंध था। ये बात हितेश को पसंद नहीं थी। हितेश ने अपनी पत्नी चंचल से कॉल पुनीत को करवाई और घर बुलाया। पुनीत अपनी एक महिला दोस्त विद्या दास को लेकर हितेश के घर पहुंचा। यहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में हितेश ने हॉकी से पुनीत और विद्या की पिटाई कर दी, जिसमें चंचल भी उसका साथ दे रही थी। डर के चलते छत पर चढ़े, फिर लगा दी छलांग मारपीट से बचने के लिए पुनीत और विद्या मकान की छत पर चढ़ गए। हितेश वहां भी हॉकी लेकर पहुंच गया और जान से मारने की धमकी दी। घबराकर दोनों ने छत से छलांग लगा दी। इस घटना में पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विद्या तार से टकराते हुए नीचे गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अभी दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पूछताछ में कबूला जुर्म, दंपती गिरफ्तार घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाली। इससे स्पष्ट हुआ कि हितेश, पुनीत और चंचल एक-दूसरे को पहले से जानते थे, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। शुरुआत में हितेश ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना कबूल कर ली। पुलिस ने हितेश और उसकी पत्नी चंचल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस ने पूरे किए 75 साल:प्लेटिनम जुबली पर हरदोई में केक काटकर मनाया जश्न
    Next Article
    घायल युवक के जेब से मिले एक लाख रुपए:शाहजहांपुर में 7 मई को भाई की शादी, अस्पताल में चल रहा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment