Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता ने जूसर से सिर कूंचकर बेटे को मार डाला:प्रयागराज में पत्नी से अवैध संबंध के शक में वारदात, रात में जगाकर ले गया कमरे में

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयगराज के करेली में 18 वर्षीय प्रियांशु जयसवाल की उसके ही पिता ने हथौड़े से सिर कूंचकर हत्या कर दी। रात में व उसे जगाकर अपने कमरे में ले गया और फिर जूसर से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। करेली की चाट वाली गली में रहने वाला 45 साल का आरोपी पप्पू जयसवाल सब्जी बेचने का काम करता है। उसके तीन बेटों में प्रियांशु सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी के अलावा दो और बेटे हैं। रात दो बजे पहुंचा कमरे में रोज की तरह शुक्रवार रात भी तीनों बेटे व मां सो रहे थे। रात में दो बजे के करीब पप्पू बेटों के कमरे में पहुंचा और चुपचाप प्रियांशु को जगाकर अपने कमरे में ले गया। जैसे ही वह कमरे में पहुंचा उस पर पीछे से हाथ में लिए लोहे के जूसर से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ वार किए उसके सिर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी ताबड़तोड़ वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेटे की चीख सुनकर मां व दोनों भाई मौके पर पहुंचे तो तीनों को धमकाते हुए आरोपी पप्पू भाग निकला। करीब दो घंटे बाद सूचना पर पर पुलिस पहुंची और फिर जांच पड़ताल शुरू हुई। पत्नी पर था शक, रात में हुआ था झगड़ा प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पप्पू को अपनी पत्नी पर शक था। वह बेटे और पत्नी पर शक करता था। पत्नी ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ साल पहले पति उस पर देवर से अवैध संबंध का शक जताता था। डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि आरोपी की तलााश में टीमें लगाई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत:मऊ में पति गंभीर घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार
    Next Article
    गोरखपुर में उमस- भीषण गर्मी से लोग परेशान:42 डिग्री पहुंच रहा पारा, कल से हल्की बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment