Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या की:हरदोई में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया

    18 hours ago

    2

    0

    हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। यह घटना 9 अप्रैल 2026 को हुई थी। ग्राम गनीपुर निवासी गुड्डिया देवी को गंभीर हालत में सीएचसी बिलग्राम लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बिलग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका के पति जितेंद्र पुत्र शिवचरन ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की डंडे से पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया पूछताछ के दौरान आरोपी जितेंद्र ने बताया कि 9 अप्रैल की रात उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने डंडे से हमला कर दिया, जिससे गुड्डिया देवी की मौत हो गई। इस मामले में थाना बिलग्राम में मुकदमा अपराध संख्या 161/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम गनीपुर, थाना बिलग्राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में लाइन हाजिर हुए दरोगा बने पीआरओ:गर्भपात के आरोपियों को छोड़ा था, 4 और दरोगाओं का ट्रांसफर हुआ
    Next Article
    प्रयागराज में अंबेडकर जयंती पर सेवा भारती लगाएगा स्वास्थ्य शिविर:वंचित बस्तियों के 15 हजार लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment