Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने बिना मर्जी के चार बार करा दिया गर्भपात:दहेज की मांग को लेकर करते थे उत्पीड़न, विवाहिता को घर से निकालने का भी आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना जगदीशपुरा में पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बिचपुरी गांव चौहटना निवासी सलोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2021 को जगदीशपुरा के मिनी एमआईजी सेक्टर-7 निवासी राजेश चौधरी से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों के बाद ही ससुराल पक्ष ने उस पर दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति, सास उज्जवला, ससुर सोनवीर सिंह, ननद प्रियंका व राधिका और देवर रजनीकांत लगातार उससे दो लाख रुपये नकद और एक बाइक लाने की मांग करते रहे। पीड़िता का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी मर्जी के खिलाफ चार बार गर्भपात कराया गया, जिससे उसकी सेहत पर गंभीर असर पड़ा। जब उसने इसका विरोध किया, तो ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया। मामले को लेकर पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना जगदीशपुरा में गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला सम्मेलन में प्रभारी मंत्री सोमेंद्र का विपक्ष पर हमला:'महिलाओं के अधिकारों से समझौता', नारी शक्ति वंदन बिल को बताया ऐतिहासिक
    Next Article
    गाजियाबार में केमिकल फैक्ट्री में आग लगी:सिलेंडर फटे तो कर्मचारी जान बचाकर भागे, 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment