Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेंशनर्स ने कलेक्ट्रेट में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया:बोले- भेदभाव पैदा हो रहा, पेंशन योजना में समानता पर जोर

    19 hours ago

    1

    0

    देवरिया में पेंशनर्स ने केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। पेंशनर्स वेलफेयर कमेटी के बैनर तले एकत्र हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और अधिनियम को तत्काल वापस लेने की मांग की। कमेटी के अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी ने बताया कि यह अधिनियम 25 मार्च 2025 से लागू किया गया था। इसे बिना किसी पूर्व सूचना के वित्त विधेयक के तहत लोकसभा में पेश कर उसी दिन पारित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून पेंशनर्स का वर्गीकरण कर उनके बीच भेदभाव पैदा करता है, जो न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। प्रदर्शनकारी पेंशनर्स ने कहा कि यदि यह अधिनियम लागू रहता है, तो सेवानिवृत्ति की तिथि को पेंशन निर्धारण का आधार बनाया जाएगा। इससे विभिन्न वेतन आयोगों से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को लाभ से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान महंगाई के दौर में यह स्थिति पेंशनर्स के लिए गंभीर आर्थिक संकट खड़ा कर सकती है। ज्ञापन में डी.एस. नाकरा बनाम भारत संघ (1983) के ऐतिहासिक फैसले का हवाला दिया गया। इसमें कहा गया था कि पेंशन एक सामाजिक सुरक्षा का साधन है, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। इस निर्णय में पेंशन योजना में समानता पर विशेष जोर दिया गया था। पेंशनर्स ने यह भी बताया कि सातवें वेतन आयोग ने सभी पेंशनर्स के बीच समानता स्थापित करने की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार भी किया था। ऐसे में, नया अधिनियम उस भावना के विपरीत है। प्रदर्शन के दौरान पेंशनर्स ने घोषणा की कि वे 25 मार्च 2026 को “विरोध दिवस” के रूप में मनाएंगे और सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग दोहराई। ज्ञापन पर दिग्विजयनाथ सिंह, लालसा यादव, श्रीराम त्रिपाठी, ई. मारकण्डेय तिवारी, सुदर्शन कुशवाहा, नथुन राय सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मधुमक्खी हमले में 11 बच्चों समेत 14 श्रद्धालु घायल:भीतरिया काली माता मंदिर में कन्या भोज के दौरान हादसा, तीन गंभीर
    Next Article
    गांधी प्रतिमा के साथ अभद्रता, अश्लील हरकते कर बनाई रील:बरेली के गांधी बाग में ईद के दिन शर्मनाक करतूत, राष्ट्रपिता के अपमान पर शहरवासियों में भारी आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment