Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल में जीत पर भाजपाइयों में खुशी:मथुरा में आतिशबाजी, कहा- पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल आजादी के बाद पहली बार मिली जीत के बाद भाजपाई खुशी से फूले नहीं समा रहे। सोमवार को आए परिणामों में जैसे ही भाजपा की बंपर जीत हुई भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर निकल आए और आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। वृंदावन में साधु संतों ने बैठक कर कहा कि यह जीत सनातन की विजय है। पश्चिम बंगाल पर विजय सनातन की विजय वृंदावन में धर्म रक्षा संघ की एक धर्म गोष्ठी महंत दशरथ दास महाराज की अध्यक्षता में हनुमान टेकरी आश्रम में आयोजित की गई। धर्म गोष्ठी में आए चुनाव परिणाम में सनातन की विजय और पश्चिम बंगाल के भगवाकरण पर साधु-संतों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। धर्म रक्षा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि पश्चिम बंगाल का ममता बनर्जी ने पूरी तरीके से इस्लामीकरण कर दिया था लेकिन आज के चुनाव परिणाम से उनके हिन्दू विरोधी मंसूबे ध्वस्त हो गये। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर कहा कि पश्चिम बंगाल में सिर्फ भाजपा की ही नहीं बल्कि भारत राष्ट्र की विजय हुई है, क्योंकि ममता बनर्जी ने ऐसे हालात पैदा कर दिए थे कि पश्चिम बंगाल घुसपैठियों और इस्लामी जिहादियों का गढ़ बनकर रह गया था। पश्चिम बंगाल भक्ति की भूमि बैठक में डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल भक्ति की भूमि है जिसे ममता बनर्जी ने पूरी तरीके से इस्लामी जिहादियों के हाथ सौंप दिया था अब पश्चिम बंगाल उन जिहादियों से मुक्त हो गया है। महंत दशरथ दास महाराज ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सनातन का सूर्योदय हुआ है संपूर्ण प्रदेश भगवामय हो चुका है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय महासचिव महंत अतुल कृष्ण दास महाराज ने कहा कि हिंदू विरोधी सरकार जाने के बाद अब पश्चिम बंगाल में सनातनी बिना किसी भय के अपने धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। भाजपा की प्रचंड जीत पर मना विजय उत्सव पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी को मिली विजय के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर विजय उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। यह रहे मौजूद इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक कटारिया, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, सांसद तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी, अमन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला मंत्री सुरेश तरकर, भानु प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, मनीष पाराशर, श्रीमती मुदिता गोस्वामी, भगत सिंह जादौन, विक्रम सिंह, नारायण पांडे सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तुष्टीकरण की राजनीति का हुआ अंत जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा यह जनादेश तुष्टिकरण की राजनीति के अंत का प्रतीक है। बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के विकासवाद पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि मथुरा का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी ऊर्जा से 2029 के लिए अभी से जुट जाए। राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और जनता का विश्वास अटूट है। बंगाल की यह विजय राष्ट्रवाद की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। वृंदावन में मना जश्न पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न वृंदावन में भी देखने को मिला। यहां नगर अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय रोनू के नेतृत्व ने रंग जी चौराहा पर आतिशबाजी कर मिठाई खिलाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को झाल मुड़ी भी खिलाई। भाजपा की जीत से उत्साह में डूबे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। गंगोत्री से गंगासागर तक हुआ भगवा जश्न मना रहे भाजपा के नगर अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय रोनू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का सपना था कि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भगवा हो जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार कर दिया। नगर निगम के उप सभापति मुकेश सारस्वत ने कहा जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर आजादी के बाद भाजपा को पहली बार जीत मिली है,यह जीत उनको सभी भाजपा नेताओं की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर दूल्हा हत्याकांड में फरार 3 आरोपियों पर इनाम दोगुना:पुलिस ने 25 से बढ़ाकर अब 50-50 हजार का ऐलान किया
    Next Article
    तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर गाजीपुर में जश्न:सांसद संगीता बलवंत ने कहा- जनता ने विकास को चुना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment