Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पासवर्ड लेकर ऑपरेटर फरार, अस्पताल का सिस्टम ठप:प्रयागराज में भाजपा नेता के निदेशक बेटे ने लिखाई FIR

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में भाजपा नेता के अस्पताल का पूरा सिस्टम उस वक्त ठप पड़ गया, जब बीमा और आयुष्मान से जुड़े काम देखने वाला कर्मचारी अचानक लापता हो गया। बिना किसी सूचना के गायब हुए कर्मचारी ने न तो अपना चार्ज दिया और न ही कंप्यूटर का लॉगिन, पासवर्ड साझा किया, जिससे अस्पताल के कामकाज पर ब्रेक लग गया। फिलहाल भाजपा नेता के निदेशक बेटे ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है। पांच अप्रैल को गायब हुआ मामला टैगोरटाउन स्थित ओझा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं ओझा ईएनटी एंड सर्जिकल कॉम्प्लेक्स से जुड़ा है। अस्पताल के निदेशक डॉ. शशांक ओझा ने पुलिस को बताया, विकास यादव (27), निवासी ग्राम किशौरा, थाना हंडिया, पिछले एक साल से अधिक समय से अस्पताल में टीपीए (थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन) और आयुष्मान काउंटर पर कार्यरत था। वह अस्पताल में भर्ती बीमित मरीजों के इलाज, भुगतान और बीमा क्लेम से जुड़े डाटा का संचालन करता था। लेकिन 5 अप्रैल की सुबह से वह बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक काम पर आना बंद कर दिया। उसने न तो अस्पताल प्रबंधन को कोई जानकारी दी और न ही अपने सिस्टम के लॉग-इन पासवर्ड्स किसी को बताए। मरीज हो रहे परेशान कर्मचारी के अचानक गायब होने से अस्पताल के कामकाज पर सीधा असर पड़ा। खासकर आयुष्मान और बीमा से जुड़े मरीजों के इलाज और क्लेम प्रोसेस में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब अस्पताल प्रबंधन को जानकारी मिली कि विकास यादव ने किसी व्यक्ति से करीब 75 हजार रुपये उधार लिए थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अस्पताल पहुंचकर उससे पैसे की वसूली के लिए पूछताछ भी कर चुके हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से वह बिना बताए गायब हो गया। अस्पताल के डाटा को लेकर भी खतरा अस्पताल के प्रबंधकों आदेश मिश्रा और राजेंद्र मिश्रा ने भी निदेशक को बताया कि कर्मचारी के पास सिस्टम के महत्वपूर्ण पासवर्ड्स हैं, जिन्हें उसने किसी को नहीं बताया। इससे अस्पताल के डाटा और वित्तीय रिकॉर्ड की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारी से संपर्क करने की कई बार कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन न तो उठ रहा है और न ही वह किसी को अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दे रहा है। इसके बाद 13 अप्रैल को उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। आर्थिक नुकसान की भी आशंका तहरीर में यह भी आशंका जताई गई है कि विकास यादव कंप्यूटर सिस्टम के पासवर्ड्स का गलत इस्तेमाल कर अस्पताल और मरीजों के डाटा से छेड़छाड़ कर सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस मामले में जार्जटाउन थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आपराधिक विश्वासघात के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में युवक का शव मिला, सिर-गले पर चोट:परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप; पुलिस ने कही नशे की बात
    Next Article
    रायबरेली में सदर विधायक ने किया लोकार्पण:50 लाख से अधिक की चार नई सड़कों का शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment