Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज स्कूल वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:गीत-नृत्य से सजा मंच, 2026-27 सत्र की पाठ्यपुस्तकें वितरित

    7 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के विकासखंड चाका स्थित प्राथमिक विद्यालय महेवा विद्यापीठ डांडी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए गीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चाका कैलाश सिंह और विशिष्ट अतिथि मिड डे मील प्रभारी एवं जिला समन्वयक राजीव कुमार त्रिपाठी रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया। वार्षिकोत्सव के दौरान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी सक्रिय भागीदारी की और बच्चों के प्रदर्शन तथा विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर एआरपी चंद्रप्रकाश मिश्र, स्पेशल एजुकेटर श्रीमती रेखा त्रिपाठी, बीआरसी लेखाकार संदीप गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो सका। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका श्रीमती निधि जैन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में महिला से दुष्कर्म का प्रयास:विरोध पर मारपीट, वीडियो बनाने की कोशिश; SSP से शिकायत
    Next Article
    बिजली चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों को प्रताड़ित किया:चंदौसी में शिक्षामंत्री से शिकायत की; ग्रामीणों का आरोप- पैसे न देने पर मुकदमा दर्ज करते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment