Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में रातभर चली आंधी, सुबह निकली तेज धूप:फिर बदल सकता है मौसम, तेज हवाओं और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

    17 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में तेज आंधी और हल्की बारिश के बाद रविवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ हो गया। सुबह से चटक धूप निकलने के कारण एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से शहर में तेज हवाओं के साथ बीच-बीच में बूंदाबांदी हो रही थी। शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रात होते-होते कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इसके बाद पूरी रात तेज हवाएं चलती रहीं। हालांकि, सुबह होते ही मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। धूप निकलने से दिन में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। धूप निकलने से किसानों को राहत धूप निकलने से किसानों को कुछ राहत जरूर मिली है। पिछले दिनों खराब मौसम के कारण फसल को नुकसान की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अब किसान फिर से अपनी फसलों को संभालने में जुट गए हैं। फिर बदल सकता है मौसम हालांकि राहत पूरी तरह नहीं है। मौसम विभाग ने फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन में धूप के बावजूद तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे किसानों की चिंता अभी भी बनी हुई है। आने वाले दिनों में मौसम का रुख फिर बदल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज रद्द रहेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस:आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन जुलाई तक चलेगी
    Next Article
    लखनऊ में ट्रक ने युवक को कुचला:घटना CCTV में हुई कैद; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment