Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा, VIDEO:4 की मौत, मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया, रातभर चलेगा रेस्क्यू

    11 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 से अधिक मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हुई है। मरने वालों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। अब तक 17 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। बिल्डिंग ढहने का वीडियो सामने आया है। प्रशासन 9 जेसीबी और पोकलेन मशीन से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। अफसरों का मानना है कि रेस्क्यू पूरी रात चलेगा। यह कोल्ड स्टोरेज सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, पहले अमोनिया गैस स्टोरेज टैंक में विस्फोट हुआ। इससे आरसीसी पिलर स्ट्रक्चर ढह गया। फिर बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। रिसाव से अमोनिया गैस करीब 1 किलोमीटर तक फैल गई थी। अब रिसाव कंट्रोल कर लिया गया है। घटना को लेकर लोग गुस्से में हैं। पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। हादसे की तस्वीरें देखिए- कोल्ड स्टोरेज 5 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर बना आदर्श कोल्ड स्टोरेज नाम से यह बिल्डिंग फाफामऊ इलाके में थी। इसके मालिक सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद हैं। हादसे के बाद से अंसार घर से लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उनके 2 भतीजे समेत 4 को हिरासत में लिया है। 27 साल पुराने इस कोल्ड स्टोरेज में तीन बिल्डिंग हैं। करीब 10 हजार स्क्वायर फीट की एक बिल्डिंग ढही है। यहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। कुछ मजदूर खाना खा रहे थे, कुछ आराम कर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। पीएम मोदी और सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। घटना पर दुख जाहिर किया है। घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश:110 कोलंबियाई सैनिक सवार थे, 57 को जिंदा निकाला; टेकऑफ के दौरान हादसा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:इलेक्ट्रिशियन बच्चियों से करता था छेड़छाड़, सोनभद्र में 1KM तक पीटते हुए थाने ले गए लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment