Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा:व्हीलचेयर पर पहुंचा भक्त, ड्रोन और 500 CCTV से निगरानी

    20 hours ago

    2

    0

    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रयागराज में होने वाली हनुमंत कथा के लिए 13,000 वर्गमीटर में भव्य पंडाल बनकर तैयार है। अरैल के यमुना तट पर थोड़ी देर में कथा शुरू हो जाएगी। कथा से पहले पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। तीन दिन तक चलने वाली कथा में करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जबकि पंडाल में करीब 20-22 हजार श्रद्धालुओं की बैठने की व्यवस्था है। पूरा आयोजन करीब छह एकड़ एरिया में है। पंडाल में भक्तों के आने और जाने के लिए 8 एंट्री गेट बनाए गए हैं। 3000 पुलिसकर्मियों के साथ 500 सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं काफी संख्या में भक्त पहुंच चुके है। व्हीलचेयर पर एक भक्त भी पहुंचा। हनुमंत कथा के यजमान BJP नेता डॉ. उदय प्रताप सिंह हनुमंत कथा के यजमान प्रयागराज के रहने वाले BJP नेता डॉ. उदय प्रताप सिंह हैं। वह हरिनारायण ग्रुप आफ कॉलेजेस के डॉयरेक्टर हैं। इनके कुल पांच कॉलेज हैं। इसके अलावा राइस मिल है। इनके पिता की एक फैक्ट्री मीरपुर थी। बाद में उदय प्रताप प्रापर्टी का कारोबार करने लगे। डॉ. उदय प्रताप सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से भी कई बार मुलाकात की है। वह केशव मौर्या के करीबी कहे जाते हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई कार्यक्रम कराए हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत, क्रिकेटर सुरेश रैना, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, गायक हंसराज रघुवंशी समेत अन्य कई फिल्मी कलाकार शामिल हो चुके हैं। हनुमंत कथा से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के मुस्लिम परिवार ने उत्तराखंड में अपनाया हिंदू धर्म:गंगा में डुबकी लगाई-जनेऊ पहना, घाट किनारे खड़े संत के पैर चूमे
    Next Article
    सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत:हरदोई में 4 फीट हवा में उछले, शवों के पास रोती रही घायल नवजात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment