Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में नवरात्र-अलविदा की नमाज पर अलर्ट:शनिवार को होगी ईद, रमजान के आखिरी जुमा पर फिर अलविदा की नमाज

    10 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में 20 मार्च शुक्रवार को अलविदा (रमजान में पड़ने वाले आखिरी जुमा) की नमाज अदा की जाएगी। 29 का चांद न हो जाए, इस उम्मीद को 13 को अलविदा मानकर नमाज अदा हुई थी। हालांकि 29 का चांद नजर नहीं आया। ऐसे में रमजान माह में एक और जुमा पड़ गया। अब अलविदा जुमा कल यानि 20 के शुक्रवार को मानकर नमाज अदा होगी। 30 के चांद के हिसाब से शनिवार को ईद मनाई जाएगी। ईद की नमाज की तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं। चैत्र नवरात्र चल रहा है। रामनवमी की तैयारी जोरों पर हुई है। इसी में आखिरी जुमा की नमाज के मद्देनजर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अलविदा की नमाज सड़कों, मस्जिदों के बाहर नहीं होगी। ऐसे में रोजेदारों की नमाज न छूटे इसके लिए शहर की ज्यादातर बड़ी मस्जिदों में दो जमात का इंतजाम हुआ है। ड्रोन से होगी निगरानी अलविदा की नमाज के मद्देनजर अलर्ट भी जारी हुआ है। शहर में सुरक्षा के खास इंतजाम हुए हैं। खासकर पुराने शहर में पुलिस और आरएएफ की तैनाती की गई है। सभी बड़ी मस्जिदों के आसपास फोर्स की तैनाती है। पुराने शहर में पुलिस ने ड्रोन से निगरानी का इंतजाम किया है। साथ ही चौक जामा मस्जिद, चक स्थित शिया जामा मस्जिद के आसपास ड्रोन से निगरानी की तैयारी है। पुराने शहर करेली, खुल्दाबाद, अटाला, रसूलपुर, रोशनबाग, नूरुल्ला रोड, मंसूर अली पार्क, चकिया, बहादुरगंज, नखासकोहना, सब्जीमंडी, चौक, दरियाबाद, रानीमंडी, शाहगंज, जानसेनगंज, कटरा, मुट़्ठीगंज, बहादुरगंज आदि इलाकों में रात से ही फोर्स की तैनाती कर दी गई। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज जोगेंद्र कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह नमाज के वक्त अपने क्षेत्रों में गश्त करें। रूट मार्च कर सुरक्षा इंतजाम देखें। अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर अबकी बार अलविदा की नमाज के दौरान अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है। शिया मुसलमान प्रयागराज में लगातार गम और गुस्से का इजहार कर रहे हैं। शिया समुदाय के लोगों ने पहले ही ऐलान किया है कि वह ईद नहीं मनाएंगे। ऐसे में अलविदा पर शहर में प्रदर्शन की तैयारी हो सकती है। नमाज के दौरान विरोध से अफरातफरी न फैले इसे लेकर पुलिस सतर्क है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 यूनिवर्सिटी की 287 डिग्रियां फर्जी मिलीं:एशियन विश्वविद्यालय की 284 डिग्रियों का गजट में कोई जिक्र नहीं, CSJMU को सौंपे दस्तावेज
    Next Article
    इजरायल ने किया हमला, लाइव कवरेज के दौरान रिपोर्टर को छू कर निकली मौत, वीडियो में देखें कैसे गिरी मिसाइल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment