Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मीटर बदलने पहुंची बिजली विभाग की टीम, हंगामा:स्थानीय लोगों ने लगाया जबरन पैसे वसूलने का आरोप

    7 hours ago

    2

    0

    ​प्रयागराज के दरियाबाद में बिजली विभाग की टीम और स्थानीय निवासियों के बीच मीटर चेकिंग के दौरान विवाद हो गया। विभाग की टीम बकाया बिल वसूली और चेकिंग के लिए पहुंची थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस और तीखी नोकझोंक हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की टीम पर जबरन पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मीटर चेकिंग और लंबे समय से लंबित बिजली बिलों की वसूली के लिए क्षेत्र में गए थे। बिजली विभाग के कर्मचारी एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़े हैं और मीटर रीडिंग व बकाये को लेकर चर्चा कर रहे हैं। ​पैसे मांगने का आरोप स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार और कथित रूप से अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं। विभाग के लोग 'पैसे मांग रहे हैं' और आम जनता को परेशान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, विभाग के अधिकारी इसे केवल सरकारी कार्य में बाधा डालना बता रहे हैं। ​बहस के दौरान एक अधिकारी ने स्थानीय व्यक्ति पर 'नेतागीरी' करने का आरोप लगाया, जिसके जवाब में स्थानीय निवासी ने कहा कि वे केवल अपने हक की बात कर रहे हैं। मौके पर मौजूद भीड़ ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और अधिकारियों के साथ उनकी मोबाइल रिकॉर्डिंग को लेकर भी काफी देर तक विवाद चलता रहा। स्थानीय निवासी फरीद अहमद अब्बासी ने बताया कि एसडीओ कल्याणी देवी और उनकी टीम घर घर जाकर मीटर लगाने के नाम पर दस से पंद्रह हजार रूपए लोगों से वसूल रहे हैं। पैसे न देने पर लोगों के ऊपर फर्जी फआईआर कराने की धमकी दे रहे हैं। ​फिलहाल, इस मामले में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई और व्यवहार को लेकर काफी रोष देखा जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल मौर्य का पीलीभीत में भव्य स्वागत:सेहरामऊ से मुख्यालय तक कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगाकर माला पहनाई
    Next Article
    डीएम ने अंचल और कीर्ति का अन्नप्राशन कराया:नवनिर्माण के 9 वर्ष' बुकलेट वितरित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment