Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में कार ने किसान को मारी टक्कर, VIDEO:25 फीट दूर उछलकर सड़क पर गिरे, तेल की मशीन बनवाने निकले थे

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर कसारी गांव में कसारी पेट्रोल पंप के सामने करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही कार ने सड़क पर करते समय किसान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद किसान करीब 25 फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग तुरंत उसे उठाने दौड़े। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। देखिए हादसे की तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… नवाबगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के रहनेवाले जीतलाल पटेल(52) किसान हैं। उनके परिवार में पत्नी सुदामा (48) और तीन बेटे श्याम बाबू पटेल (26) , राम बाबू पटेल (24) और अभिषेक पटेल (21) हैं। खेतीबाड़ी के अलावा जीतलाल घर पर तेल की चक्की चलाते हैं। पांच भाइयों में जीतलाल दूसरे नंबर पर थे। राम कुमार, चंद्र प्रकाश, इंद्रजीत और अमर जीत उनके चार भाई हैं। उछलकर 25 फीट दूर गिरा किसान सोमवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे जीतलाल घर से बाइक पर तेल की मशीन बनवाने निकले थे। प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर कसारी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार करीब 70-80 की स्पीड में थी। टक्कर लगने के बाद जीतलाल उछलकर 25 फीट दूर जा गिरे। जीतलाल को सड़क पर गिरता देख पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग और राहगीर तुरंत उन्हें उठाने दौड़े। राहगीर अपनी गाड़ी से उन्हें कौड़िहार सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। निजी अस्पताल में तोड़ा दम हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें फाफामऊ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नवाबगंज थाने के हल्का इंचार्ज दीपक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरी घटना कसारी पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। दरोगा दीपक सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के वाटर पार्क में डांसर ने लगाए ठुमके, VIDEO:नहाने के बहाने पहुंच रही भीड़, लोग सोशल मीडिया पर लोकेशन और रेट खोज रहे
    Next Article
    बरेली में पत्नी की हत्या के बाद पति फरार:8 दिन बाद भी पुलिस के गिरफ्त से दूर, अवैध संबंध में गला दबाकर मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment