Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज की वरुणा-नदी में मूर्ति-विसर्जन के दौरान डूबा युवक; VIDEO:गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, डूबते युवक का वीडियो आया सामने; खोजने में जुटी टीम

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के वरुण बाजार स्थित प्राचीन वरुणेश्वर धाम मंदिर के बगल वरुणा नदी में सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक की तलाश में स्थानीय लोग नदी में जुटे हुए हैं। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक डुबते हुए दिख रहा है। लोग उसे बचा भी रहे हैं, लेकिन युवक गहरे में पानी में चला गया है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, फूलपुर थाना क्षेत्र के हवासाबाद निवासी अजय कुमार यादव (40) गांव के लोगों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए वरुणेश्वर धाम पहुंचे थे। सभी ग्रामीण मूर्ति लेकर नदी में विसर्जन के लिए पहुंचे थे। विसर्जन की तैयारी चल रही थी। पूजा और आरती हो रही थी। उसी दौरान सब पानी में उतरे थे। तभी बहाव तेज होने की वजह से अजय बहकर थोड़ी दूर चला गया। जिसके बाद तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसको बचाने के लिए एक अन्य युवक भी पास तक गया। कुछ लोगों ने पकड़ने के लिए गमछा भी फेंका। दूसरा अन्य युवक भी बचाने गया, लेकिन बहाव तेज होने की वजह से हाथ नहीं आया। अजय की पत्नी सिंगारी देवी है। जिनके तीन बच्चे हैं राजेश, रोहित, समरखू। अजय मजदूरी करता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु जुट गए। स्थानीय लोग नदी में उतरकर युवक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर फूलपुर थाना प्रभारी शेषनाथ पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर अभी भी भारी भीड़ जुटी है। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश जारी है। घटना के बाद मूर्ति को नदी किनारे ही छोड़कर गांव वाले ढूंढने में लगे हुए हैं। मूर्ति का विसर्जन भी नहीं हो पाया, पूरा गांव गम के माहौल में डूब गया है। फूलपुर थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है गोताखोरों को बुलाया गया है ढूंढा जा रहा है
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO ने काम-काज संभाला:अयोध्या में रामलला-राम दरबार के दर्शन किए, कैम्पस में ही ऑफिस-आवास बनवाया
    Next Article
    नेपाल कैसिनो में 10 लाख हारा पति, पत्नी को पीटा:गोरखपुर में बोला- 5 लाख रुपए और कार मायके से लाओ, नहीं लाई तो जान से मार दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment