Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज जंक्शन पर संरक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन:डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने किया, यात्रियों से की नियम पालन की अपील

    18 hours ago

    1

    0

    उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन पर 09 अप्रैल 2026 को एक संरक्षा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) रजनीश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार और स्टेशन निदेशक वी.के. द्विवेदी सहित मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यात्रियों में संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान की गई छोटी लापरवाहियां बड़े हादसों का कारण बनती हैं। डीआरएम ने यात्रियों से अपील की कि रेलवे नियमों का पालन करना न केवल कानूनी आवश्यकता है, बल्कि उनके जीवन की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रदर्शनी के माध्यम से रेल प्रशासन ने यात्रियों को उन सामान्य गलतियों के प्रति आगाह किया, जिनसे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। रेलवे ने यात्रियों के लिए कुछ विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों में प्लेटफॉर्म पर पीली रेखा से पीछे रहने, ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय धक्का-मुक्की न करने की सलाह दी गई है। चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना खतरनाक बताया गया है। इसके अतिरिक्त, पायदान (फुटबोर्ड) पर खड़े होकर यात्रा करना सख्त मना है। यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने के लिए केवल फुट ओवर ब्रिज (FOB), लिफ्ट या एस्केलेटर का उपयोग करने को कहा गया है। रेलवे ट्रैक को पैदल पार करना खतरनाक होने के साथ-साथ रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध भी है। समपार फाटक (लेवल क्रॉसिंग) बंद होने पर उसके नीचे से निकलकर पटरी पार करने की कोशिश न करने की चेतावनी दी गई है। प्रयागराज मंडल प्रशासन ने सभी सम्मानित यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए इन नियमों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में सोलर पैनल के 4 शातिर चोर गिरफ्तार:चोरी की 6 सोलर प्लेट व 6 समरसेबल पम्प बरामद
    Next Article
    युवक को फोन पर जान से मारने, अपहरण की धमकी:पीड़ित SP से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की, 3 के खिलाफ तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment