Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने किया गोरखपुर-मऊ रेलखंड का निरीक्षण:अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत समीक्षा की

    3 hours ago

    1

    0

    पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन और मुख्यालय व मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोरखपुर-मऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उनकी स्पेशल ट्रेन से सुबह 08:30 बजे गोरखपुर से शुरू हुआ। महाप्रबंधक बोरवणकर ने अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर और बेल्थरा रोड स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने इन परियोजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान, महाप्रबंधक ने बेल्थरा रोड-मऊ रेलखंड के बीच कीड़ीहरापुर-इंदारा ब्लॉक सेक्शन में किमी 50/06 पर स्थित समपार संख्या 29C (नॉन इंटरलॉक) गेट का संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने संरक्षा और सुरक्षा के सभी मानदंडों को परखा और गेटमैन अशोक कुमार यादव के संरक्षा संबंधी ज्ञान की जांच कर संतोष व्यक्त किया। इसके पश्चात, महाप्रबंधक बोरवणकर ने इंदारा-मऊ ब्लॉक खंड के मध्य किमी संख्या 66/21-27 पर टोंस नदी पर बने मेजर ब्रिज संख्या 72 की साउथ लाइन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने इसके 06 स्पैन स्टील गर्डर, कंक्रीट फाउंडेशन, रबर कुशनिंग और भार वहन क्षमता की समीक्षा की। मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर, महाप्रबंधक बोरवणकर ने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इसमें सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, दिव्यांगजन सुविधाएं, वाटर बूथ, शौचालय, स्वचालित सीढ़ियां और 'एक स्टेशन एक उत्पाद' काउंटर शामिल थे। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल बैरक का भी निरीक्षण किया और जवानों को मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया। इसी क्रम में, उन्होंने अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत मऊ जंक्शन स्टेशन की कार्य योजना के ब्लू प्रिंट के माध्यम से स्टेशन के पुनर्विकास का अवलोकन किया और कार्य की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मऊ स्टेशन के पुनर्विकास से संबंधित सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। मऊ स्टेशन पर स्थापित 'एक स्टेशन एक उत्पाद' योजना के अंतर्गत एक कपड़े की दुकान पर महाप्रबंधक ने साड़ियों के विभिन्न उत्पाद देखे और दुकानदार मोयुद्दीन से स्थानीय वस्त्र उत्पादों की जानकारी ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के परिवर्तन चौक पर जल सेवा शुरू:भीषण गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत
    Next Article
    मंडलायुक्त मेरठ ने RTA बैठक की अध्यक्षता की:परमिट नवीनीकरण, वाहन आयु सीमा पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment